12.1 C
New Delhi
Thursday, December 7, 2023

जिला तैलिक साहू सभा ने पीरटांड़ प्रखंड में किया 300 कम्बलों का वितरण

गिरिडीह, 18 दिसंबर (राजेश कुमार)। जिला तैलिक साहू सभा द्वारा रविवार को जिले के पीरटांड़ प्रखंड के सुदूर ग्राम खंभराबाद और पालगंज में 300 से अधिक लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

जिलाध्यक्ष बाल गोविंद साहू ने कहा कि हमारा समाज प्रत्येक वर्ष ठंड के मौसम में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण करने के साथ साथ मानव सेवा के कई कार्यक्रम करती है। जिसमे रक्तदान शिविर का आयोजन, फूड पैकेट का वितरण, खाद्य सामग्रियों का वितरण आदि शामिल है।

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उमा चरण प्रसाद साहू ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है इसलिए सभी को मानव सेवा करना चाहिए। वही महासचिव धर्म प्रकाश, उपाध्यक्ष संजय कुमार साहू, हरगौरी साहू ने कहा कि हमारा समाज मानव सेवा के कार्य में हमेशा अग्रणी भूमिका निभा रहा है और आगे भी निभाती रहेगी।

कार्यक्रम में जिला युवा अध्यक्ष मनोज साहू, पीरटांड़ प्रखंड अध्यक्ष सुरेश साहू, प्रखंड सचिव टुनटुन साहू, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्याम साव, नगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश साहा, नगर सचिव मनीष गुप्ता, सुमित रंजन, सिंटू कुमार साहू, मुखिया प्रतिनिधि बिरजू साहू, पालगंज मुखिया शशि बाला देवी, उप मुखिया मनोहर साहू, विष्णु कुमार साहू, खरपोका पंचायत के पंचायत समिति सदस्य रिंकी देवी सहित साहू समाज के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles