22.1 C
New Delhi
Wednesday, October 4, 2023

Bihar-Jharkhand Weather: बिहार में मौसम का मिजाज बदलने से बढ़ेगी गर्मी, झारखंड में 5 और 6 को बारिश की संभावना

पटना, (वेब वार्ता)। बिहार में आने वाले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में कुछ स्थानों पर झमाझम बारिश हो सकती है। इस दौरान ओलावृष्टि और आंधी-तूफान भी आ सकता है। लेकिन इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी। अप्रैल से लेकर जून तक सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई। इस दौरान ज्यादातर दिनों में लू की मार भी ज्यादा सताएगी।

पटना का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड, कई स्थानों पर बारिश

बिहार में पिछले 24 घंटे में कई स्थानों पर बारिश हुई। जबकि पटना का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुजफ्फरपुर का 29.8 डिग्री, औरंगाबाद का 33.2, नालंदा का 32.6, गया का 33.6 और नवादा का 32.6 डिग्री रहा। दरभंगा का अधिकतम तापमान 31.0, बेगूसराय का 31.7 डिग्री, शेखपुरा का 32.8 डिग्री, जमुई का 32.6, किशनगंज का 29.0, कटिहार का 2904 और पूर्णिया का 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान सबसे अधिक बारिश अररिया में 24.4 मिलीमीटर हुई। जबकि किशनगंज में 22.6, सिकटी में 16.4, औरंगाबाद के नबीनगर में 3.4 मिली और कटिहार के मनिहारी में 1.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

झारखंड के कई हिस्सों में 5 और 6 को बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। जबकि 5 और 6 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी और मध्य भाग में बारिश हो सकती है। इसके बाद 7 अप्रैल से मौसम शुष्क रहेगा। साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर कम होने के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि रात और सुबह में ठंड का आंशिक असर अब भी बरकरार है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,147FollowersFollow

Latest Articles