18.1 C
New Delhi
Saturday, April 1, 2023

भारत से भागकर बसाया अलग देश, ‘संयुक्त राष्ट्र’ में एंट्री… जानें भगोड़े नित्यानंद के नाम पर क्यों चर्चा में अहमदाबाद

अहमदाबाद, (वेब वार्ता)। भगोड़े धर्मगुरु नित्यानंद (Nithyananda) द्वारा बसाए गए यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ कैलास के एक प्रतिनिधि के संयुक्त राष्ट्र की बैठक में हिस्सा लेने अहमदाबाद आश्रम विवाद फिर से चर्चा में आया गया है। प्रतिनिधि ने संयुक्त राष्ट्र की बैठक में भारत पर नित्यानंद का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है, लेकिन खुद को भगवान बताने वाले नित्यानंद पिछले तीन से गुजरात पुलिस का भगोड़ा बना हुआ है।

नवंबर, 2019 में गुजरात पुलिस ने बंगलुरू के दंपति की शिकायत पर नित्यानंद और आश्रम की दो संचालिकाओं के खिलाफ बच्चों के अपहरण और बंधक बनाने का मामला दर्ज किया था। तब अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस की जांच में सामने आया था कि नित्यानंद के कर्मियों ने दो लड़कियों को देश से बाहर भेज दिया है। इस पूरे मामले आश्रम को लीज पर जमीन देने के लिए तब डीपीएस स्कूल प्रशासन को तलब किया था। इसमें सामने आया था कि बिन जरूरी दस्तवेजों और एनओसी के ही जमीन आश्रम को लीज पर दे दी गई। गुजरात पुलिस ने लंबी जांच के बाद नित्यानंद को भगोड़ा घोषित कर दिया था। तब से गुजरात पुलिस को नित्यानंद की तलाश है।

अहमदाबाद में खोला था आश्रम
नित्यानंद की तरफ से अहमदाबाद के मणिनगर में योगिनी सर्वांज्ञपीठ्म नाम से एक आश्रम खोला गया था। इस आश्रम के लिए डीपीएस स्कूल से जमीन ली गई थी। इसी आश्रम में लड़कियों को बंधक बनाने की बात सामने आई थी। यह पूरा मामला तब सामने आया था जब बंगलुरू के दंपति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि उनकी नित्यानंद में आस्था थी। इसके बाद उन्होंने अपने चारों बच्चों चार बेटियों बंगलुरू आश्रम में छोड़ा था लेकिन बेटियों को उनकी बिना जानकारी के अहमदाबाद आश्रम में शिफ्ट कर दिया गया। अब उन्हें बेटियों ये मिलने नहीं दिया जा रहा है।

नित्यानंद के चंगुल में दो बेटियां
बंगलुरु के दंपति के दो बेटियां अभी भी नित्यानंद के चंगुल में हैं। अहमदाबाद आश्रम में पुलिस की कार्रवाई के दौरान दंपति को अपने दो बेटियां मिल गई थीं, लेकिन दो बेटियों ने आने से इंकार कर दिया था। बेटियों की कस्टडी लेने के बाद परिवार तब से लड़ रहा है, लेकिन नित्यांनद को देश छोड़कर भाग जाने से दंपति की दोनों बेटियां अभी वापस नहीं लौट पाई हैं। इनमें एक बेटी की उम्र करीब 23 साल है तो दूसरी बेटी की उम्र 20 साल के करीब है।

हाईकोर्ट पहुंचा था मामला
बंगलुरू के दंपति ने इस पूरे मामले को गुजरात हाईकोर्ट में भी गुहार लगाई थी। दो लड़कियों के आश्रम से गुम होने पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी। इसमें एक लड़की ने स्वेच्छा से नित्यानंद के साथ होने की बात कही थी। तो दूसरी ओर तब इस पूरे मामले में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने आश्रम के बाहर प्रदर्शन भी किया था। पुलिस ने गिरफ्तार की गई संचालिकाओं के प्राण प्रिया और प्रियतत्वा को जेल भेजा था और नित्यांनद को भगोड़ा घोषित किया था।

फिर से सुर्खियों में आया मामला
तब इस गुजरात पुलिस को इस पूरे प्रकरण में नित्यानंद की तलाश है। संयुक्त राष्ट्र की एक बैठक में उसके द्वारा घोषित किए गए देश यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ कैलास के प्रतिनिधि के शामिल होने के बाद यह पूरा मामला फिर से प्रकाश में आ गया है। हालांकि उस वक्त जब इस मामले ने तूल पकड़ा था तो विदेश मंत्रालय ने कहा था कि उन्हें नित्यानंद की लोकेशन पता करने से जुड़े कोई भी आवेदन गुजरात पुलिस ने नहीं मिला है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,130FollowersFollow

Latest Articles