23.1 C
New Delhi
Wednesday, October 4, 2023

नए साल में होगा सुक्खू सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार, विधानसभा का शीतकालीन सत्र भी अगले साल

शिमला हिमाचल प्रदेश में सबकी नज़र मुख्यमंत्री सुक्खू के मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी हुई है। जिन विधायकों के नाम इतने दिनों से सुर्खियों में चल रहे है क्या सच में उन्हें कैबिनेट में जगह मिल पाएगी? लेकिन प्रदेश की जनता को अब मंत्रिमंडल विस्तार के लिए और इतंज़ार करना होगा। सुक्खू सरकार में कैबिनेट का अब नए साल में ही विस्तार होगा। इसके दो कारण है। पहला ये की मुख्यमंत्री सुक्खू 25 दिसम्बर तक दिल्ली में ही क्वारन्टीन हैं और दूसरा राज्यपाल की उपलब्धता न होना।

बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 19 दिसम्बर को कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। उसके बाद मुख्यमंत्री सुक्खू दिल्ली के हिमाचल भवन में अपना क्वारन्टीन पीरियड पूरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री का वीरवार को कोरोना टेस्ट होना था लेकिन कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार सीएम अपना क्वारन्टीन का समय पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री की 22 दिसंबर को हिमाचल आने की संभावना बन रही थी। लेकिन 22 दिसंबर को मुख्यमंत्री का कोविड टेस्ट नहीं हो पाया जिस वजह से मुख्यमंत्री अब दिल्ली में ही रुकेंगे। ऐसे में उन तमाम अटकलों पर विराम लग गया है जिसके अनुसार 24 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट विस्तार होने की बात की जा रही थी।

25 दिसम्बर को अगर मुख्यमंत्री हिमाचल लौटते भी हैं तो राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर उपलब्ध नहीं होंगे। क्योंकि राज्यपाल 25 दिसम्बर की सुबह शिमला से अपने घर गोवा जा रहे हैं और 31 दिसम्बर तक हिमाचल में नहीं होंगे। मंत्री पद के लिए शपथ राज्यपाल ही करवाते है। वहीं शीतकालीन सत्र के लिए भी राज्यपाल का होना अनिवार्य है। ऐसे में ये स्वाभाविक सी बात है कि अब हिमाचल में सुक्खू सरकार का विस्तार नए साल में ही होगा। वहीं 8 जनवरी से पहले शीतकालीन सत्र होने की संभावना है।

गौरतलब है कि सूक्खु सरकार में 10 मंत्रियों की जगह खाली है। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री अपने लिए विभाग ले चुके हैं । ऐसे में खाली पड़े मंत्री पदों पर किन विधायकों को बिठाया जाएगा ये देखने वाली बात होगी। हाईकमान को मुख्यमंत्री सुक्खू एक लिस्ट पहले ही सौंप चुके है जिसमें से मन्त्री बनने है। ऐसे में कांग्रेस ये तय नहीं कर पा रही हूं कि मंत्रिमंडल में किसे रखें और किसे बाहर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,147FollowersFollow

Latest Articles