27.1 C
New Delhi
Friday, September 22, 2023

महाराष्ट्र के ठाणे में बड़ा हादसा; लिफ्ट गिरने से 7 लोगों की मौत, एक घायल

ठाणे, (वेब वार्ता)। महाराष्ट्र के ठाणे में बड़ा हादसा हुआ है। यहां बाल्कुम इलाके में 40 मंजिला ऊंची इमारत की लिफ्ट गिरने से 7  लोगों की मौत हो गई और कुछ घायल हो गए। ठाणे नगर निगम ने इस बात की जानकारी दी।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, बालकुम में नारायणी स्कूल के बगल में रुनवाल आइरीन भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। यह इमारत 40 मंजिल की है। हाल ही में बनकर तैयार हुई इस इमारत की छत पर वॉटरप्रूफिंग का काम चल रहा था। यह हादसा उस वक्त हुआ जब मजदूर अपना काम खत्म कर नीचे आ रहे थे। उसी वक्त पायलट की रस्सी टूट गई और हादसा हो गया। घटना का पता डेढ़-दो घंटे बाद चला जब अन्य कर्मचारी वहां से गुजर रहे थे।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, दमकल कर्मी और स्थानीय पूर्व नगरसेवक संजय भोईर मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। स्टीमर में फंसे मजदूरों को निकाला गया। इस हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गई। एक मजदूर घायल है। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मजदूरों के नाम अभी पता नहीं चल सके हैं। वहीं, दुर्घटना का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,145FollowersFollow

Latest Articles