31.1 C
New Delhi
Saturday, June 3, 2023

रांची: लिव इन रिलेशन में रही प्रेमिका को गोलियों से भूना, हत्या के बाद प्रेमी फरार

रांची: रांची के चान्हो थाना क्षेत्र में खक्सीटोली में 22 वर्षीय खुशबू कुमारी की सोमवार को गोली मार कर हत्या कर दी गयी। खुशबू को गोली मार कर हत्या करने का आरोप उसके प्रेमी राजू उरांव पर ही लगा है। लिव इन में करीब डेढ़ साल से साथ में रह रही अपनी प्रेमिका को गोली मारने के बाद आरोपी राजू उरांव फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग कमरे में पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बताया गया है कि घटना को अंजाम देने के बाद वह अपने भतीजे के साथ मोटरसाइकिल में सवार हो कर भाग निकला।


स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतका 22 वर्षीय खुशबू कुमारी का कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हाल के करीब डेढ़ वर्ष से खुशबू अपने प्रेमी राजू उरांव के घर शहनाई टोली में ही पत्नी बन कर रह रही थी। लेकिन कुछ दिनों से दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। तब से राजू कई बार खुशबू की हत्या करने की बात बोल चुका था।

अपने मां-बाप के पास आ गई थी खुशबू
राजू के बुरे ख्यालात की जानकारी होने पर खुशबू ने अपनी भाभी को बताया था कि राजू उसकी हत्या करना चाहता है। इसलिए वह उसके साथ रहना नहीं चाहती है। तब उसकी भाभी ने भी उसके अपने मां बाप के घर चले जाने को कहा था। उसके बाद खुशबू अपने पिता के घर खक्सी टोला चली गयी। खुशबू के मायके चले जाने के बाद से वह काफी परेशान था। कई बार वह उसे अपने साथ ले जाना चाहा लेकिन वह नहीं गयी।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
इधर हत्या की खबर सुनते ही थाना प्रभारी रंजय कुमार सदलबल मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भिजवा दिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों में छापामारी कर रही हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,141FollowersFollow

Latest Articles