22.1 C
New Delhi
Monday, March 20, 2023

गोपालगंज में रिंग बांध टूटा, कई गांवों को झेलनी पड़ सकती है बड़ी तबाही

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में रिंग बांध टूटने से हड़कंप मच गया है। बांध के टूटने के बाद सारण मुख्य बांध पर भी गंडक नदी का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके साथ ही रिंग बांध के टूटने से सारण बांध के अंदर बसे कई गांव में बाढ़ का पानी तेजी से घुस रहा है।

15 फीट चौड़ाई में टूटा बांध
स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बांध 15 फीट की चौड़ाई में टूटा है। इसी रिंग बांधी की वजह से कई गांव सुरक्षित रहते हैं। बांध के टूटने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गंडक का पूरा पानी अब तेजी से तटबंध की ओर बढ़ रहा है। हालांकि, राहत की बात ये है कि जहां यह बांध टूटा है। वहां पर गंडक का जो जलस्तर है उसमें कमी आई है। जिससे ज्यादा इलाका बाढ़ से प्रभावित नहीं होगा।

दरअसल, कल तक गोपालगंज में साढ़े चार लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज था। जो आज चार लाख क्यूसेक से घट गया है। अनुमान लगाया जा रहा है की गंडक के जलस्तर घटने से बाढ़ का प्रभाव बहुत ज्यादा क्षेत्रफल में नहीं होगा। इसके साथ ही तटबंधों पर दबाव भी ज्यादा नहीं होगा। क्योंकि बाल्मीकि नगर बराज से अब महज 2 लाख क्यूसेक ही पानी छोड़ा गया है।

नेपाल में हुई है जोरदार बारिश
बता दें, कि 2 दिनों पूर्व नेपाल में हुई भारी बारिश के बाद बाल्मीकि नगर बैराज से करीब साढे 4 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। वह पानी गोपालगंज में क्रॉस कर रहा है। जिससे तटबंधों पर लगातार दबाव बना हुआ था। इसी दबाव की वजह से आज सोमवार को सारण तटबंध के समानांतर बने सिधवलिया के बंजरिया में रिंग बांध टूट गया। जिससे कई गांवों में तबाही में झेलनी पड़ सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,125FollowersFollow

Latest Articles