36.1 C
New Delhi
Monday, June 5, 2023

Maharashtra Ganpati Visarjan: महाराष्ट्र में गणपति विसर्जन के दौरान 20 लोगों की मौत, सबसे ज्‍यादा लोग डूबे

वेबवार्ता: महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन (Maharashtra Ganpati Visarjan) के दौरान कई हादसे हुए। इसमें कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से 14 की मौत डूबने से हुई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। दरअसल 31 अगस्त से शुरू हुआ 10-दिवसीय गणेश उत्सव शुक्रवार को संपन्न हुआ।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के वर्धा जिले के सवांगी में तीन लोग डूब गए, जबकि एक अन्य देवली में डूब गया। उन्होंने बताया कि यवतमाल जिले में मूर्ति विसर्जन (Maharashtra Ganpati Visarjan) के लिए गए दो व्यक्ति तालाब में डूब गए। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के अहमदनगर जिले के सुपा और बेलवंडी में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य की मौत प्रदेश के जलगांव जिले में हुई।

पुल‍िस ने बताया कि पुणे के घोड़ेगांव और यवात में, धूले जिले में, सतारा के लोनीकंड एवं सोलापुर शहर में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि नागपुर शहर के शक्करदारा इलाके में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। नागरिक निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि ठाणे के कोलबाद इलाके में बारिश के कारण एक पेड़ एक गणेश पंडाल पर गिर गया, जिससे इस घटना में 55 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार की रात को हुई।

ठाकरे और शिंदे समर्थकों के बीच अहमदनगर में मारपीट

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इस बीच रायगढ़ के पनवेल में बिजली का झटका लगने से नौ माह की एक बच्ची समेत 11 लोग घायल हो गये। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम को वडघर कोलीवाडा में हुई। वहीं, प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान कई जगह कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटनाएं भी हुईं। अधिकारी ने बताया कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के समर्थकों के बीच अहमदनगर जिले के तोपखाना में मारपीट हो गयी।

मेयर के बंगले पर पथराव

जलगांव में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान लोगों के एक समूह ने मेयर के बंगले पर पथराव किया। पुलिस ने बताया कि मुंबई में प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो गया और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। मुंबई पुलिस ने कहा कि प्रत्येक साल की तरह इस साल भी हमें श्रद्धालुओं की सेवा करने का मौका मिला।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,141FollowersFollow

Latest Articles