19.1 C
New Delhi
Thursday, November 30, 2023

Vyapam vs PEB : नाम बदलते ही SSB Exam में गड़बड़ी, परीक्षा केंद्रों पर हुआ हंगामा

बताया जा रहा है कि SSB Exam में पहली पाली में जो पेपर डाउनलोड किया गया था, वह विषय से संबंधित नहीं था। इससे परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों ने हंगामा भी किया एवं आपत्ति भी दर्ज कराई। अभ्यर्थियों की आपत्ति के बाद मंडल ने करीब डेढ़ घंटे बाद दूसरा पेपर डाउनलोड किया।

कॉलेज प्रबंधन ने भी गलत पेपर डाउनलोड होने की बात स्वीकार की, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस परीक्षा से उनका कोई लेनदेन नहीं है। कर्मचारी चयन मंडल ने उनके कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया है। इसमें सारी व्यवस्थाएं मंडल की होती हैं। इधर परीक्षा में गड़बड़ी सामने आने के बाद मंडल के जिम्मेदार अधिकारियों ने फोन बंद कर लिया। उनसे कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो सकी।

मालूम हो कि मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल का तीसरा नाम है। इसके पहले भी नाम बदले जा चुके हैं। सबसे पहले इसका नाम मप्र व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) था। इसके बाद प्रोफेशनल एग्जामिनेश बोर्ड (पीईबी) रखा गया। नाम बदलने के पीछे व्यापमं की घोटाले वाली छवि को ठीक करना बताया गया था।

अक्टूबर में बदला था नाम

पीईबी के नाम बदलने की प्रक्रिया 7 महीने पहले कैबिनेट की मीटिंग में शुरू की गई थी। सबसे पहले व्यावसायिक परीक्षा मंडल चिकित्सा और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा कराने के लिए बना था। बदलते वक्त के साथ मंडल में प्रतियोगी परीक्षाएं कराई जाने लगी हैं। मंडल के काम में आए बदलाव को ध्यान में रखते हुए इसका नाम कर्मचारी चयन मंडल किया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles