27.1 C
New Delhi
Monday, March 27, 2023

सुहागरात पर हुआ खुलासा दुल्हन के नाम पर घूँघट में एक लड़का भेजा

भिंड, (वेब वार्ता)। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के लहार थाना पुलिस के पास आया एक हैरान करने वाला मामला सुर्ख़ियों में है। मामला शादी के नाम पर ठगी का है, जहां दूल्हे को दुल्हन के नाम पर घूँघट में एक लड़का सौंप दिया गया, जो अगली सुबह 4 बजे बिना मुंह दिखाए फरार हो गया। पीड़ित दूल्हे ने अपनी व्यथा बताते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है।

अब तक आपने शादी के नाम पर दुल्हन को बदलना, लुटेरी दुल्हन जैसे किस्से सुने होंगे, लेकिन भिंड जिले के लहार में एक शख्स को दुल्हन की बजाय घूंघट की आड़ में लड़के के साथ विदा कर दिया गया। मामले का खुलासा पुलिस में हुई शिकायत के साथ हुआ। लहार क्षेत्र के मड़ैयापुरा में रहने वाले बुजुर्ग ग्यासी कुशवाहा और उनके दो बेटे वर्षों से साथ रह रहे हैं। पत्नी का कई सालों पहले देहांत हो जाने से घर में कोई महिला भी नहीं है जो घर के काम काज कर सके। बड़े बेटे सोनू की उम्र अधिक हो जाने से शादी भी नहीं हो पा रही थी। हाल ही में सोनू के साथ काम करने वाले गुड्डू नाम के दोस्त ने बातों में फंसा कर सोनू की शादी के नाम पर ठगी कर ली।

झांसी से की शादी
हुआ कुछ यूँ कि सोनू की शादी ना होने की जानकारी नाते रिश्तेदार और पहचान वालों को भी थी। गुड्डू ने इस बात का फ़ायदा उठाते हुए पिता-पुत्र को बातों में फंसा लिया और सोनू की शादी कराने का ज़िम्मा लेते हुए पैसा खर्च की बात कही। शादी की उम्मीद में बुजुर्ग ग्यासी कुशवाह भी गुड्डू द्वारा बताए गए 80 हज़ार रुपये खर्च करने को तैयार हो गए। पीड़ित सोनू ने बताया कि पैसे का इंतज़ाम कर उन्होंने पूरी रकम आरोपी गुड्डू को सौंप दी। 10 अक्टूबर को गुड्डू ने सोनू को फोन कर झाँसी चलने को कहा। गुड्डू ने उसे बताया कि उसके लिए जो लड़की शादी के लिए तय की है वह वहीं है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,129FollowersFollow

Latest Articles