20.1 C
New Delhi
Tuesday, November 28, 2023

प्रियंका वाड्रा चुनावी सभा में बोलीं-युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

धार, डही, 06 नवंबर (वेब वार्ता)। कुक्षी विधानसभा के डही में सोमवार को पुलिस ग्राउंड पर आयोजित एक आम सभा को संबोधित करते हुए अभा कांग्रेस कमेटी की महामंत्री प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, आपको समझना होगा की क्या ये लोग सच में आपका विकास चाहते हैं? गरीब, आदिवासी, किसान और मध्यम वर्ग के बारे में कोई पूछ ही नहीं है। इस सर्कार की नीयत क्या है। छोटी से बच्ची से रेप किया जाता है। आप सोचिये आपका प्रदेश कहां हैं। एक दिन में बड़े-बड़े उद्योगपति 16 सौ करोड़ कमा रहे हैं लेकिन किसान एक दिन में 27 रुपए कमा रहा है। हमारी बातों पर मत जाइए। जो आपके साथ इस सरकार ने किया है उसे ध्यान में रखकर वोट दो।

प्रियंका गांधी ने कहा, ये सरकार कमीशनखोरी से चल रही है। चुनाव के समय कोई भी कुछ भी घोषणा कर सकता है आपको जागरुक होकर देखना होगा की घोषणा झूठी है सच्ची। कांग्रेस शासित प्रदेशो में जनता को गारंटी दी गई। आप देख सकते हैं आज सभी गारंटी पूरी की जा रही है। मैं पूछना चाहती हूँ क्यों चुनाव के पहले घोषणा की जाती है। 18 साल से सर्कार चल रही है लेकिन अब नई घोषणा कर रहे हैं। महिला आरक्षण बिल लेकर आए आप लेकिन ये लागू 10 साल बाद होगा। जाती जनगणना पर सरकार क्यों कुछ नहीं कहती।

प्रियंका गांधी ने कहा, अगर महंगाई कम करना आपके हाथों में है तो 18 साल से आपने क्यों कुछ नहीं किया। 22 हजार घोषणा करके 22 भी पूरी नहीं की। एक ज़माने में लोग किसानी से कमा लेते थे लेकिन अब… ये सरकार कर क्या रही है। जहाँ-जहाँ भाजपा की सरकार है वहां जनता से पैसे छीन कर बड़े-बड़े उद्योगपतियों को दे दिया जाता है। छत्तीसगढ़ के बस्तर की पहचान पूरे देश में है। धान के लिए सबसे ज्यादा एमएसपी दी जा रही है। मिलेटस का भी उत्पादन बढ़ा है। छत्तीसगढ़ में सरकार ने गोठान बनाए, गोबर खरीदा। स्वयं सेवा समूह ने वहां काम किया और हर तरफ से जनता को मजबूत करने का प्रयास किया गया। वहां मुख्यमंत्री जी को काका कहते हैं गुस्से से आपकी तरह मामा नहीं कहते।

प्रियंका गांधी ने कहा, पहले टमाटर के दाम बढ़े अब प्याज के दाम बढ़ रहे हैं। एक ज़माने में नरेंद्र मोदी कहा करते थे देखते हैं पहले कौन सेंचुरी बनाएगा, सचिन तेंदुलकर या प्याज। अब मैं उनसे पूछना चाहती हूँ, विराट ने तो सेंचुरी बना दी, प्याज की भी सेंचुरी हो गई। सरकार आपकी है आपका क्या कहना है। अब कोई गैस सिलेंडर लेकर सड़क पर नहीं उतर रहा। चुनाव के 2 महीने पहले गैस सिलेंडर के दाम कम किये गए, जब दो महीने पहले कर सकते थे तो पहले से क्यों नहीं किया?

प्रियंका गांधी ने कहा, मध्यप्रदेश ही नहीं पूरे देश में गंभीर बेरोजगारी है। स्वास्थ्य व्यवस्था से लेकर शिक्षक भर्ती तक सभी जगह पद खाली है। अगर रोजगार नहीं मिल रहा है तो इसकी वजह क्या है ? पहले लोगों को छोटे मोठे रोजगार मिल जाय करते थे। दांत मंजन से लेकर रोज मर्रा की चीज़ें बड़े-बाद उद्योगपति बनाया करते थे, लेकिन आज बड़े-बड़े उद्योगपति क्या कर रहे हैं ये आप जानते हैं। कोई नहीं जानता। छोटे-छोटे उद्योगपति को भी ख़त्म किया जा रहा है। नोटबंदी और जीएसटी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा, पूर्वजों ने महापुरुषों के साथ आजादी की लड़ाई लड़ी। सभी जानते हैं की मैं इंदिरा जी की पोती हूँ। आपके दिल में इंदिरा जी के लिए बेहद प्यार था। उनके गुजर जाने के 30 साल बाद भी उन्हें याद किया जा रहा है क्योंकि आपके मन में उनके लिए श्रद्धा है। वे भी आपकी संस्कृति को अच्छे से समझती थी। आपका आदर करतीं थीं। पंडित नेहरू और राजीव गाँधी में भी इसी तरह आपके लिए काम किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles