30.1 C
New Delhi
Friday, September 22, 2023

आशा कार्यकर्ताओं की पंचायत 29 जुलाई को प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं सीएम

भोपाल, (वेब वार्ता)। राज्य सरकार ने शनिवार को आशा कार्यकर्ताओं की पंचायत बुलाई है। इसमें प्रदेश भर की लगभग 50 हजार कार्यकर्ता भाग लेंगी। लाल परेड मैदान में दोपहर तीन बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित रहेंगे।

वह आशा कार्यकर्ताओं हर माह मिलने वाली प्रोत्साहन राशि दो हजार से बढ़ाकर चार हजार करने और स्वास्थ्य बीमा की घोषणा कर सकते हैं। आशा कार्यकर्ता प्रोत्साहन राशि 10 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग कर रही हैं।

आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, सिक्किम सहित कई राज्यों में प्रोत्साहन राशि के साथ ही राज्य सरकार की ओर से निश्चित मानदेय दिया जाता है, पर मध्य प्रदेश में ऐसा नहीं है। कुछ महत्वपूर्ण सेवाओं के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मद से आशा कार्यकर्ताओं को लगभग दो हजार रुपये प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि मिलती है।

पशु चिकित्सकों ने सेवानिवृत आयु 65 वर्ष करने की मांग की, प्रांतीय अधिवेशन आज

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और आयुष विभाग की तरह पशु चिकित्सकों ने भी सेवानिवृत आयु 62 से बढ़ाकर 65 वर्ष की है। शुक्रवार को यहां समन्वय भवन में आयोजित प्रांतीय राजपत्रित पशु चिकित्सक संघ के अधिवेशन में उन्होंने सिर्फ यही मांग रखी है।

कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री प्रेमसिंह पटेल, स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार, विधायक अजय विश्नोई, प्रमुख सचिव पशुपालन एवं डेयरी गुलशन बामरा, भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डा. उमेश चन्द्र शर्मा मौजूद रहेंगे।

अधिवेशन में दिल्ली और बेंगलुरु सहित प्रदेश के लगभग 800 पशु चिकित्सक भाग ले रहे हैं। इस दौरान विभाग की विभिन्न गतिविधियों, शासकीय योजनाओं और उनके बेहतर क्रियान्वयन आदि के संबंध में संवाद भी होगा। प्राप्त सुझावों को शासन को भेजा जायेगा। हर तीन वर्ष में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,145FollowersFollow

Latest Articles