भोपाल, 07 नवंबर (वेब वार्ता)। राजधानी की दक्षिण-पश्चिम विधानसभा पर चुनावी जंग तेज दिखाई दे रही है। यहां भाजपा प्रत्याशी भगवानदास सबनानी के समर्थन में पार्टी के बड़े नेता मैदान में दिखाई दे रहे हैं। इसी कडी में विधानसभा के भीम नगर में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के साथ आयोजित जननसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, कार्यकता और क्षेत्र के नागरिक मौजूद थे। इस दौरान अठावले ने कहा कि राष्ट्रवादी विचार, लोकतांत्रिक व्यवहार, यही भाजपा का आधार है। इसी के सहारे केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार अपना खास वर्चस्व बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि दक्षिण पश्चिम विधानसभा में भाजपा की प्रचंड मतों से जीत हो, यह हम सबको सुनिश्चित करना है। इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, वरिष्ठ नेता अनिल अग्रवाल सहित पदाधिकारी उपस्थित थे। इधर दक्षिण पश्चिम विधानसभा के मुख्य चुनाव कार्यालय में युवा कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया। इस दौरान देखने को मिला युवाओं का जोश और उत्साह बता रहा है कि दक्षिण पश्चिम विधानसभा में सरकार भाजपा की बनेगी। यहां युवा नारे लगा रहे हैं – फिर इस बार, भाजपा सरकार।