30.1 C
New Delhi
Friday, September 22, 2023

CM शिवराज की ग्वालियर को सौगात, 1000 बिस्तर का अस्पताल बनेगा Central AC

ग्वालियर, (वेब वार्ता)। मेला मैदान में लाडली बहना सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 1000 बिस्तर अस्पताल को सेंट्रल एसी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ व कांग्रेस ने जो अन्याय किया है, उस अन्याय को दूर करेेंगे। कमलनाथ व कांग्रेस ने बरबाद कर दिया है

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाषण देने नहीं जिंदगी बदलने का संदेश देने आया। संकल्प है कि बहनों की आंखों में आंसू नहीं रहने दूंगा। जिंदगी बदलने का मंत्र बता रहा हूं। महिलाएं घर में रहती हैं, कष्ट सहती हैं। बहनों को भी पंच, सरपंच व पार्षद बनना चाहिए। आधी सीटों पर चुनाव केवल बहने लड़ेंगी। बहन या बेटी के नाम से खेत, मकान या दुकान खरींदेंगे तो रजिष्ट्री का पैसा 1 फीसदी लगता है। इसलिए उनके पास संपत्ति बढ़ रही है। कोई गरीब मध्यप्रदेश की जमीन पर किसी गरीब को भूमिहीन नहीं रहने देंगे।

सीएम ने कहा कि आज केवल लाडली बहना योजना पर ही बोलूंगा। इन्हें धीरे धीरे बढ़ाया जाएगा और तीन हजार रुपए किया जाएगा। सीएम ने कहा कि मेरा संकल्प है बहनों की आमदनी कम से कम 10 हजार रुपए महीना करना है। यह सब आजीविका मिशन के द्वारा आमदनी बढ़ाएंगे। लाडली बहना सेना बनाएंगे। लाडली बहना परिवार बनेगा। आज संकल्प करो कि भैया के साथ रहेंगे। भाजपा के साथ रहेंगे। पीएम मोदी के साथ रहेंगे।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि शिवराज सिंह ने जब प्रदेश की कमान संभाली थी तब बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी। शिवराजजी ने अपनी कुशलता, बुदि्धमता से चुनौतियों से मुकाबला किया। देश में सबसे पहली बार शिवराज सिंह ने कहा था कि बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाओ का नारा दिया। साथ ही लाडली योजना शुरू की।

महिला पुरुष एक परिवार के दो पिलर होते हैं। लेकिन विकास में भागीदारी बराबरी की नहीं होती। यदि बराबरी की हो तो विकास तेज गति से होता है। बहनों की भागीदारी बढ़े तो नगरीय निकाय व पंचायतों में बहनों के लिए 50 प्रतिशत स्थान दिया। महिलाओं को न्याय व सुरक्षा देने के लिए प्रदेश में कई योजनाएं शुरू की गई हैं। आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लाडली बहना योजना का शुरू की है। पीएम मोदी व सीएम शिवराज सिंह जो कहते हैं उसे हकीकत में उतारते हैं।

यह कहा केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि संपूर्ण प्रदेश की मातृत्व शक्ति के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह प्रयास कर रहे हैं। एक एक बहन एकएक माता शक्ति पीठ के सामान है। कमलनाथ व दिग्विजय सिंह की सरकार ने ग्वालियर के साथ अन्याय किया है। शिवराज सिंह ने चंबल से पानी लाने की योजना को मंजूरी दी है। ग्वालियर बदल रहा है। आज जलन कांग्रेस को हो रही है। कांग्रेस में बाहर से पंछी यहां आएंगे। गवालियर की प्रगति व सेवा के लिए सेवक इस मंच पर मिलेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,145FollowersFollow

Latest Articles