25.1 C
New Delhi
Sunday, September 24, 2023

MP News :छतरपुर निवार घाट पर पलटी बस, चार की मौत, 35 यात्री घायल

छतरपुर, (वेब वार्ता)। इंदौर से छतरपुर जा रही बस सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शाहगढ़ इलाके की निवार घाटी पर बस पलट गई। हादसे में 4 यात्रियों की मौत की खबर है। 10 से ज्यादा घायल हुए हैं। बंडा तहसीलदार कुलदीप सिंह और शाहगढ तहसीलदार एलपी अहिरवार मौके पर पहुंचे। घायलों को शाहगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से कुछ यात्रियों को गंभीर चोट आने पर उन्हें सागर रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

6 9
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोल्डन ट्रैवल्स की बस क्रमांक एमपी 16 पी 1286 इंदौर से छतरपुर जा रही थी, तभी सुबह करीब पौने छह बजे निवार के घाट पर मुड़ते समय वह पलट गई। हादसे के वक्त बस में सवार यात्री गहरी नींद में सो रहे थे। बीच घाट पर बस पलटने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना के बाद सबसे पहले 108 एम्बुलेंस पहुंच गई। एम्बुलेंस स्टाफ द्वारा पुलिस के सहयोग से बस में फंसे घायल यात्रियों को निकालने का काम शुरू हुआ।

करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अधिकांश घायल यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया। जबकि कुछ यात्री बस में ही फंसे थे, जिन्हे निकालने के लिए बंडा से हाइड्रा और जेसीबी जैसे संसाधन बुलवाए गए, जिन्होंने बस के हिस्सों को काट कर घायलों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए दलपतपुर से एक, शाहगढ़ से तीन और बंडा से एक एम्बुलेंस को मौके पर भेजा गया।

हादसे में मरने वालों की सुबह 10 बजे तक शिनाख्त नहीं हो पाई थी। इनमें से एक महिला, दो युवक व एक अधेड़ बताया जा रहा है। मृतकों के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने हादसे में मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,146FollowersFollow

Latest Articles