18.1 C
New Delhi
Tuesday, November 28, 2023

MP Election 2023: कांग्रेस की पहली सूची में नौ का आंकड़ा, नवरात्रि का था इंतजार

भोपाल, (वेब वार्ता)। नवरात्र के पहले दिन सुबह नौ बजकर नौ मिनट पर जारी हुई कांग्रेस के 144 (1+4+4 = 9) प्रत्याशियों की सूची से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कांग्रेस ने अंकगणित के हिसाब से काम किया है। नौ के अंक को अपने लिए शुभ मानते हुए सूची जारी करने लिए कांग्रेस नवरात्रि का इंतजार का रही थी। वहीं, श्राद्ध पक्ष में आई भाजपा की सूची पर भी पलटवार करना चाहती थी।

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए नवरात्रि के पहले दिन सुबह 9:09 पर अपनी पहली सूची जारी की है। सूची जारी करने ने लिए आज का दिन और यह समय चुनने के पीछे अंक गणित और शुभ योग की बात कही जा रही है। नौ बजकर नौ मिनट और उम्मीदवारों की संख्या 1+4+4 का कुल योग भी नौ है। नवरात्रि का त्यौहार नौ दिन और नौ देवियों की आराधना का पर्व होता है। ऐसे में कहा जा रहा है कि कांग्रेस ने नौ का अंक तय किया है, जिसके अनुसार उसने अपनी पहली सूची जारी की है। इसके पीछे गृह, नक्षत्र, चौघड़िया, अंक ज्योतिष और फलित ज्योतिष के शुभाशुभ योग से काम करने का प्रयास कांग्रेस की ओर से किया गया है।

बीजेपी ने श्राद्धपक्ष में की सूची जारी

इधर, शुरुवात में भाजपा ने भी अपनी दो सूचियों में 39-39 उम्मीदवार घोषित किए थे इसके पीछे भी अंकगणित होने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन तीसरी सूची में एक और चौथी सूची में 57 नाम सामने कर अंक गणित की इन बातों पर भाजपा ने विराम लगा दिया था। इसके साथ ही भाजपा ने अपनी एक सूची श्राद्ध पक्ष के दिनों में घोषित की थी, जिसके बाद से शुभ अशुभ की बातें सामने आने लगी थीं। कांग्रेस ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles