19.1 C
New Delhi
Thursday, November 30, 2023

पर्दे के पीछे से भी लड़ा जा रहा चुनावी रण, राजनीतिक दलों के हाईटेक वॉर रूम, खास को ही एंट्री

भोपाल, (वेब वार्ता)। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 जितना पर्दे के सामने जमीन पर लड़ा जा रहा है उससे कहीं ज्यादा यह युद्ध पर्दे के पीछे बंद कमरों से लड़ा जा रहा है। जी हां, कांग्रेस हो या बीजेपी दोनों ने ही अपने अपने वार रूम तैयार कर लिए हैं। यह वॉर रूम आधुनिक तकनीक से लैस हैं। किसी राजनीतिक दल ने अपने वॉर रूम को निजी भवन में बनाया है तो किसी ने इसे सरकारी बंगले में तैयार किया है। एक ट्रेंड टीम इन वॉर रूमों में काम कर रही है और चुनाव की हर गतिविधि पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।

भाजपा का वॉर रूम

जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए एक से अधिक वार रूम बनाए हैं, जहां से चुनावी गतिविधियों को चल रही है। बताया जा रहा है कि भाजपा ने अपने प्रदेश कार्यालय के पास में ही एक निजी भवन में सातवें माले पर वॉर रूम तैयार किया है जो बीते कई हफ्तों से यहां काम कर रहा है। यहां पर किसी भी बाहरी या अंजान व्यक्ति की एंट्री नहीं है। भाजपा के भी चिन्हित लोग ही यहां पर जा सकते हैं। मध्यप्रदेश भाजपा चुनाव के प्रभारी भूपेंद्र यादव और सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में इस वॉर में टीम काम कर रही है। इसके साथ ही भाजपा ने अपने कार्यालय में भी एक वॉर रूम बनाया है।

कांग्रेस का वॉर रूम

कांग्रेस के वॉर रूम की बात करें तो कांग्रेस ने अपने एकलौते सांसद नकुलनाथ के भोपाल स्थित शासकीय बंगले पर वॉर रूम तैयार किया है। कांग्रेस की एक गुप्त टीम यहां से चुनाव में काम कर रही है। इसके साथ ही एक वॉर रूम पीसीसी चीफ कमलनाथ के बंगले पर भी सक्रिय है। यहां पर हर विधानसभा सीट की मेपिंग की जा रही है। इसकी वॉर रूम की मॉनिटरिंग खुद कमलनाथ कर रहे हैं।

अपने-अपने वॉर रूम 

पार्टी स्तर से हटकर बात करें तो नेताओं ने भी अपने-अपने बंगले या निजी भवन में चुनाव के लिए वॉर रूम तैयार करवाए हैं। सूत्रों के अनुसार चाहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हों या दिग्विजय सिंह सभी के बंगले पर वॉर रूम बने हैं और यहां से गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इनके अलावा चुनाव में प्रत्याशी और दावेदारों ने भी वॉर रूम तैयार करवा लिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles