16.1 C
New Delhi
Tuesday, November 28, 2023

MP Election 2023: मप्र कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, 88 नामों का किया एलान

भोपाल, (वेब वार्ता)। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (MP Election 2023) के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को 88 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी (Second list of 88 candidates released) कर दी। इसमें तीन सीटों पर उम्मीदवारों को रिप्लेस किया गया है। इससे पहले नवरात्र के पहले दिन कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। बता दें कि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोटिंग है। तीन दिसंबर को नतीजे आएंगे।

ये रहे बड़े चेहरे

भोपाल दक्षिण-पश्चिम से पीसी शर्मा, गोविदंपुरा से रवींद्र साहू, हुजूर से नरेश ज्ञानचंदानी और भोपाल उत्तर से विधायक आरिफ अकील के उत्तराधिकारी के तौर पर आतिफ अकील मैदान में होंगे। छिंदवाड़ा से सांसद नकुल नाथ ने जिन तीन प्रत्याशियों के नाम पहले घोषित किए थे, उन्हें शामिल करते हुए 88 प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है।

निशा बांगरे का कांग्रेस को इंतजार

अब केवल बैतूल जिले की आमला सीट का प्रत्याशी घोषित होना बाकी है। कांग्रेस यहां से राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी निशा बांगरे को चुनाव लड़ाना चाहती है पर अभी शासन ने उनका त्यागपत्र स्वीकार नहीं किया है। शिवपुरी से प्रत्याशी केपी सिंह को वापस पिछोर भेजे जाने की चर्चा थी लेकिन पार्टी अपने पूर्व के निर्णय पर कायम रही। यहां से भाजपा से कांग्रेस में आए विधायक वीरेंद्र रघुवंशी का प्रत्याशी बनाने की मांग रघुवंशी समाज कर रहा था। भिंड से एक बार फिर चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी को मैदान में उतारा गया है। वे भाजपा से फिर कांग्रेस में लौटे हैं। एक दिन पहले ही भाजपा छोड़ कांग्रेस में लौटे पूर्व विधायक अभय मिश्रा को रीवा जिले की सेमरिया सीट से कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है।

छह विधायकों के टिकट काटे

पार्टी ने दूसरी सूची में छह विधायकों के टिकट काटे हैं। बड़नगर से मुरली मोरवाल, सेंधवा से ग्यारसीलाल रावत, ब्यावरा से रामचंद्र दांगी, गोहद से मेवाराम जाटव, मुरैना से राकेश मावई और सुमावली से अजब सिंह कुशवाह को मौका नहीं दिया गया।

भाजपा से आए पांच नेताओं को दिया टिकट

पार्टी ने भाजपा से आए गिरिजाशंकर शर्मा को होशंगाबाद, पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी को खांतेगांव, भंवर सिंह शेखावत को बदनावर, अभय मिश्रा को सेमरिया और जावद से समंदर सिंह पटेल को प्रत्याशी बनाया गया है।

प्रदेश का भविष्य संवारने चुनाव मैदान में उतारे प्रत्याशी

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि हमने विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अपने 88 प्रत्याशियों दूसरी सूची जारी कर दी है। मैं सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देता हूं। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सिर्फ विधायक बनने के लिए खड़े नहीं हो रहे हैं, बल्कि मध्य प्रदेश का भविष्य संवारने के लिए चुनाव के मैदान में उतरे हैं। आइए आज से हम सब प्राणपण से अपने कर्तव्य में जुट जाएं। मध्य प्रदेश से 18 साल के कुशासन का अंत करने के लिए कमर कस लें और मध्य प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles