23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 21, 2023

सेवानिवृत्त होने के सालों बाद भी IAS अफसरों पर चल रही जांच

भोपाल, (वेब वार्ता)। आईएएस अफसर रहे महेंद्र सिंह भिलाला को रिटायर हुए साढ़े 13 साल हो गए, इसी तरह अंजू सिंह बघेल को सेवानिवृत्त हुए 12 साल हो गए, इतना समय बीत जाने के बाद भी इन अफसरों के खिलाफ अब तक विभागीय जांच चल रही है।

प्रदेश में 15 आईएएस अफसरों की विभागीय जांच चल रही है। इसमें से एक अफसर निलंबित चल रहे हैं। जबकि सात अधिकारी रिटायर हो चुके हैं। इस संबंध में विधानसभा में कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखित जवाब में बताया कि अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1969 के तहत प्रदेश में 15 आईएएस अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही प्रचलित है।

इनमें से सात अफसर सेवा में हैं, जबकि एक निलंबित चल रहे हैं। वहीं सात अधिकारी सेवानिवृत्त हो गए हैं। रिटायर होने वाले अफसरों में एसआर, महेंद्र सिंह भिलाला, अंजू सिंह बघेल, विनोद कुमार शर्मा, सभाजीत यादव, जगदीश चंद्र जटिया और अमर सिंह बघेल हैं। इस सवाल के जवाब में यह भी बताया गया कि ऐसे प्रकरणों में अंतिम निर्णय संघ लोकसेवा आयोग के परामर्श से लिया जाता है। इसलिए इन की जांच पर कब तक निर्णय होगा यह फिलहाल बताया नहीं जा सकता ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,129FollowersFollow

Latest Articles