16.1 C
New Delhi
Tuesday, November 28, 2023

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 13 से लाल सिंह आर्य और केशव देसाई आमने सामने

-मुकेश शर्मा/वेब वार्ता 9617222262

मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव के रण में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट होने के कारण विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-13 गोहद से भाजपा ने प्रदेश सरकार में मंत्री रहे एवम वर्तमान में अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य पर एक बार पुन: भरोसा जताया है। श्री आर्य क्षेत्र में खासे लोकप्रिय हैं और सामाजिक रूप से उनका वजूद मजबूत है।

Keshav Desai 1 Lal Singh Arya 1टिकिट तय होने के बाद उनका कुछ वर्गों में कुछ हद तक विरोध भी हुआ लेकिन वक्त के साथ साथ सब मैनेज हो गया या अब अंदरूनी आक्रोश बांकी है या नहीं ये तो वक्त बताएगा? लेकिन फिलहाल भाजपा से प्रत्याशी होकर चुनावी मैदान में शिरकत कर चुके हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी ने केशव देसाई को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। केशव देसाई क्षेत्र के लिए एक जाना माना चेहरा है। पिछले चार बार से लगातार बो या उनकी पत्नी भिंड जिला पंचायत सदस्य हैं। श्री देसाई एक बार कृषि उपज मंडी समिति गोहद से सदस्य रहचुके हैं। इसी उम्मीद पर कांग्रेस पार्टी ने श्री देसाई पर भरोसा जताया है। बेदाग और स्वच्छ छवि होने के कारण देसाई को पार्टी की।

उम्मीदों पर कितना खरा उतरेंगे ये तो समय बताएगा। फिलहाल यहां मुकबला कांटे का है परंतु भाजपा से केंद्रीय नेतृत्व की टीम यहां चुनावी समीकरण को प्रभावित कर सकती है। मुख्य रूप से आरक्षित सीट होने के चलते और पूर्व मंत्री की साख बचाने के लिए भाजपा यहां दांव पेच का खेल खेल सकती है। इसके अलावा इस क्षेत्र की कई जातियों में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का भारी विरोध है जो श्री देसाई को भारी पड़ सकता है, लेकिन उनका खुदका सरल और सौम्य स्वभाव आम जनता के दिल दिमाग पर कितना असर डाल सकता है ये बात भविष्य के गर्त में है। परंतु यह बात कटु सत्य है मुकाबला रोचक है जीत हार बाद की बात।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles