28.1 C
New Delhi
Wednesday, September 27, 2023

इंदौर में नाइट कल्चर के विरोध में महिला कांग्रेस ने पुलिस आयुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन

इंदौर, (वेब वार्ता)। इंदौर में पनपते नाइट कल्चर के कारण युवाओं में नशाखोरी और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के खिलाफ शहर महिला कांग्रेस ने अपनी आवाज मुखर करते हुए पुलिस आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर ने आश्वासन दिया कि नाइट कल्चर की विसंगतियों को दूर करते हुए अपराध रोकने के लिए सख्ती करेंगे।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल और शहर अध्यक्ष साक्षी शुक्ला डागा की अगुआई में महिला नेत्रियों के साथ ही शहर की जागरूक महिलाएं पलासिया चौराहा स्थित महिला थाने पर एकत्र हुई। वहां से सभी पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंची। महिला नेत्रियों का मनोबल बढ़ाने के लिए आंदोलन में कांग्रेस के नेता भी पहुंचे। पुलिस द्वारा रास्ता रोकने पर महिलाओं ने वहीं धरने पर बैठते हुए नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस आयुक्त ने उन्हें चर्चा के लिए बुलाया।

नाइट कल्चर को बंद करने की मांग

साक्षी शुक्ला डागा ने नाइट कल्चर के कारण बढ़ रही नशाखोरी और महिलाओं पर बढ़ रहे अपराध को लेकर तथ्य सामने रखे। ऐसे में यह आवश्यक है कि नाइट कल्चर को बंद किया जाए। एबी रोड पर नाइट कल्चर के साथ बायपास तक माहौल बिगड़ना शुरू हो गया है।

प्रदर्शन में ये थे मौजूद

इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से विधायक संजय शुक्ला, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा, कार्यवाहक अध्यक्ष गोलू अग्निहोत्री, अर्चना जायसवाल, पार्षद सोनिला मिमरोट, रीता डागरे, शशि हाड़ा, अनिल यादव, राजेश चौकसे, गिरधर नागर, अमित चौरसिया, शेफू वर्मा, मुकेश यादव, अफसर पटेल, अक्षय बम, देवेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,145FollowersFollow

Latest Articles