16.1 C
New Delhi
Wednesday, November 29, 2023

इंदौर में गुरुद्वारा में मत्था टेकने के बाद जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

इंदौर, 20 सितंबर (वेब वार्ता)। पहले यह तय किया गया था कि यात्रा हर एक विधानसभा में दो-दो घंटे रहेगी, लेकिन मंगलवार देर रात इस कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया। भाजपा के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया अब यह यात्रा इंदौर शहर की प्रत्येक विधानसभा में दो नहीं बल्कि एक घंटा रहेगी। इंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान। पिपल्याराव स्थित गुरुद्वारा बन्दीछोड़ साहेब में मत्था टेकने के बाद मुख्यमंत्री ने शुरू की जनआशीर्वाद यात्रा।

जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने से पहले शिवराजसिंह ने गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद कहा कि मेरा सौभाग्य है कि गुरु घर में आकर मत्था टेका। प्रदेश में सब निरोग हों, सब का मंगल हो। कोई भी गलत काम हमसे न हो। सब सेवा करें, यही प्रार्थना की। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज ने सत श्री अकाल का नारा भी लगाया।

मुख्यमंत्री शिवराज और कैलाश विजयवर्गीय ने महूनाका चौराहे पर लक्ष्मण सिंह गौड़ की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

jan ashirwad yatra indore shivraj3 20 9 2023

jan ashirwad yatra indore shivraj4 20 9 2023

राऊ विधानसभा में रथ पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ भाजपा के इस विधानसभा में घोषित उम्मीदवार मधु वर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय व अन्य नेता भी मौजूद थे। यात्रा का जगह-जगह मंच लगाकर स्वागत किया गया।

jan ashirwad yatra indore shivraj6 20 9 2023

यात्रा के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ता थे। विधानसभा 4 में जय श्रीराम के नारे गूंज उठे।

jan ashirwad yatra indore shivraj7 20 9 2023

यात्रा के दौरान वैष्णव पालीटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थी कॉलेज को शासकीय करने की मांग को लेकर रास्ते में खड़े थे। इस दौरान उनके हाथों में पोस्टर थे, जिन पर उनकी मांगें लिखी हुई थीं।

jan ashirwad yatra indore shivraj8 20 9 2023

विधानसभा 5 के नेहरू नगर 9 नंबर रोड के गड्ढे भरे गए। यहां पर झुके हुए बिजली के पोल भी बदले जा रहे हैं। जन आशीर्वाद यात्रा इसी मार्ग से निकलना है।

jan ashirwad yatra indore shivraj2 20 9 2023

jan ashirwad yatra indore shivraj 20 9 2023

बहुत लंबा हो रहा था कार्यक्रम

पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार यात्रा को सुबह 9 बजे से शुरू होना था। इंदौर शहर की छह विधानसभा में प्रत्येक में दो-दो के हिसाब से करीब 12 घंटे यात्रा निकाली जाना थी। यह बहुत लंबा कार्यक्रम हो गया था। यही वजह है कि ऐनवक्त पर कार्यक्रम में बदलाव किया गया।

इस रूट से निकलेगी यात्रा

विधानसभा राऊ

क्षेत्र – प्रतीक्षा ढाबा से भोलाराम उस्ताद मार्ग, दीनदयाल उपवन, राजीव गांधी सर्कल, निर्भयसिंह पटेल प्रतिमा, चाणक्यपुरी चौराहा, दशहरा मैदान।

विधानसभा क्षेत्र-4

क्षेत्र – महूनाका, छत्रीबाग, बियाबानी, मालगंज, राजमोहल्ला, अंतिम चौराहा।

विधानसभा क्षेत्र एक

क्षेत्र – गणेशगंज, टोरी कार्नर, गौराकुंड, खजूरी बाजार, राजवाड़ा।

विधानसभा क्षेत्र-3

क्षेत्र – राजवाड़ा, कृष्णपुरा छत्री, नंदलालपुरा चौराहा, गौतमपुरा, कलालकुई, रावजी बाजार, लाल मंदिर, गाड़ी अड्डा।

विधानसभा क्षेत्र-5

क्षेत्र – मालवा मिल चौराहा, गोमा की फैल मेनरोड़, पंचम की फैल, नेहरू नगर मेनरोड़ गली नंबर 5 तक।

विधानसभा क्षेत्र-2

क्षेत्र – नेहरू नगर, जीणमाता मंदिर, पाटनीपुरा, सांई मंदिर, नंदानगर चौराहा, तीन पुलिया, राजमाता जीजाऊ चौक, परदेशीपुरा, शिवधाम, सुभाष नगर, कुलकर्णी नगर चौराहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles