18.1 C
New Delhi
Friday, December 1, 2023

कमल नाथ की मौजूदगी में प्रमोद टंडन और मल्हार ने थामा कांग्रेस का हाथ

इंदौर, (वेब वार्ता)। पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कार्यकर्ताओं को इंटरनेट मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने की नसीहत दी है। शनिवार शाम कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि बीता दौर अलग था जब 10 प्रतिशत लोग ही इंटरनेट इस्तेमाल करते थे। अब 90 फीसद लोग इंटरनेट और नेटवर्क साइटों से जुड़े हैं। ऐसे में हमें भी उस पर सक्रिय होना होगा। संवाद से पहले नाथ ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आने वाले प्रमोद टंडन और दिनेश मल्हार को कांग्रेस की औपचारिक सदस्यता भी दिलवाई। इनके साथ महू से भी भाजपा के कुछ नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा।

गांधी भवन के बाहर आयोजित कार्यक्रम में दो हजार से ज्यादा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे। नाथ ने पहले भाजपा छोड़कर आने वाले मल्हार और टंडन का स्वागत किया। मंच पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीतसिंह चड्ढा, कार्यकारी अध्यक्ष गोलू अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल मौजूद थे।

उद्योग यहां आने से कतरा रहे

233 kamal

नाथ ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मप्र पांच राज्यों से जुड़ा है, फिर भी उद्योग यहां आने से कतरा रहे हैं। भाजपा सरकार के राज में भ्रष्टाचार चरम पर है। दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं। भाजपा के 18 वर्ष के राज में जनता परेशान है और बदलाव चाहती है।

चुनाव के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता

कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए कमर कसने के लिए कहा। साथ ही नाथ ने कहा कि धन, बल और झूठ के दम पर भाजपा वापस आना चाहती है लेकिन जनता उन्हें नहीं चाहती। कांग्रेस के अच्छे कार्य और नीतियों को लोगों के बीच ले जाने के लिए इंटरनेट पर सक्रिय रहे। सच्चाई लोगों तक पहुंचाएं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles