30.1 C
New Delhi
Friday, September 22, 2023

वार्ड 18 में विभिन्न विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं भूमिपूजन

-बीज निगम के अध्यक्ष श्री गोलय के नेतृत्व में निकली विकास यात्रा

-मुकेश शर्मा (9617222262)-

ग्वालियर, 12 फरवरी (वेब वार्ता)। ग्वालियर पूर्व में सातवे दिन विकास यात्रा वार्ड 18 में पहुँची। बीज एवं फार्म विकास निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल के नेतृत्व में विकास यात्रा शताब्दीपुरम से प्रारंभ हुई। यहां से विकास यात्रा लखमीपुर सी सेक्टर, जी सेक्टर, महाराजपुरा, संधू मेरिज गार्डन, होली चाईल्ड स्कूल, राधापुरम एवं राजराजेश्वरी गार्डन व आदित्यपुरम की विभिन्न गलियों में होते हुए आदर्श नगर पहुँची और यहाँ पर जन चौपाल सभा के साथ समापन हुआ।

Inauguration and Bhumi Pujan of various development works in Ward 18विकास यात्रा में दीनदयाल नगर गेट नं. 1 से स्व माधवराव सिंधिया जी की मूर्ति तक सड़क एवं महाराजा कॉम्पलेक्स से खेल मैदान तक 2 करोड़ की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया। मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के सामने एक हैण्डपंप का लोकार्पण भी किया। विकास यात्रा में गणेश चौक आदित्यपुरम में 7.5 लाख की लागत की सड़क का लोकार्पण श्री गोयल द्वारा किया गया। इस विकास यात्रा के समापन के अवसर पर आदर्श नगर में 100 से अधिक हितग्राहियों को प्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वितरण किया गया।

विकास यात्रा के दौरान वार्ड के अंतर्गत 3 करोड़ 43 लाख की लागत की 12 सड़कों का लोकार्पण एवं 4 लाख की लागत का नलकूप खनन का लोकार्पण तथा लगभग 5 करोड लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इस विकास यात्रा में बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, पार्षद रेखा त्रिपाठी, श्रीमती सुमन शर्मा, तिवारी, दिनेश शर्मा, गिर्राज व्यास, पूर्व बैजनाथ घुरैया, इस्लाम खान, सुशील उपाध्याय, रोहित शर्मा, राजेन्द्र संधू, राहुल डंगस, दिनेश श्रीवास, हरेन्द्र गुर्जर, प्रशांत पाठक, अखिल शर्मा, अंकिता अग्निहोत्री, अनिल कौरव, अमित शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं जिला प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारीगण भी विकास यात्रा में शामिल थे। रविवार 12 फरवरी को ग्वालियर पूर्व की विकास यात्रा वार्ड 19 के अंतर्गत विभिन्न बस्तियों में पहुँचेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,145FollowersFollow

Latest Articles