16.1 C
New Delhi
Wednesday, November 29, 2023

संतान की चाह में तांत्रिक के पास पहुंचे दंपती, पति को घर भेज किया दुष्कर्म, महिला ने भागकर बचाई जान

ग्वालियर, (वेब वार्ता)। झाड़-फूंक करने वाले तांत्रिक ने दंपत्ति को अपने जाल में फंसाया। दंपत्ति को संतान सुख नहीं मिल रहा था, इसलिए झाड़-फूंक के जरिये उन्हें संतान सुख दिलाने का झांसा दिया। उन्हें किराये पर घर लेने के लिए कहा। महिला को अपने साथ पहले करौली फिर दिल्ली ले गया। तांत्रिक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

थाटीपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले दंपती की शादी के कई साल तक संतान नहीं हुई। इन्हें पता लगा कि रावतपुरा गांव में रहने वाला शीलू तांत्रिक झाड़-फूंक करता है। वह कुछ पूजा करता है और कई महिलाओं को संतान की प्राप्ति करा चुका है। वह झांसे में आ गए और करीब तीन माह पहले यह लोग शीलू के पास पहुंचे। उसने झाड़-फूंक की।

महिला के साथ किया दुष्कर्म

उसने कहा कि उनके घर में कोई दोष है। उन्हें घर बदलना होगा। उसके बाद संतान सुख प्राप्त हो सकेगा। दंपती ने थाटीपुर इलाके में ही किराये से घर ले लिया। वह पूजा करने के बहाने घर भी आया। उसके बाद पति को उसके घर भेज दिया। महिला को करौली और दिल्ली ले गया। महिला के साथ दुष्कर्म किया। उसे जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

महिला किसी तरह वहां से भागी और लौटकर ग्वालियर आई। उसने पति को पूरी घटना बताई। उसके बाद दंपती पुलिस के पास पहुंचे। थाटीपुर थाना पुलिस ने इस मामले में एफआइआर दर्ज कर ली है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles