ग्वालियर, (वेब वार्ता)। गुजरात के वापी जाकर ग्वालियर में जेल प्रहरी पर अपने भाई और साथियों के साथ हमला कराने वाले गुंडे रिंकू कमरिया को झांसी से क्राइम
ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने हत्या का प्रयास और आपराधिक षड्यंत्र रचने की धारा में एफआइआर दर्ज की थी। कुछ आरोपित पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जबकि रिंकू कमरिया फरार चल रहा था।उपनगर ग्वालियर में अवैध वसूली से लेकर जमीनों पर कब्जे और हर तरह के अपराध करने वाला गुंडा रिंकू कमरिया अगस्त माह में ग्वालियर आया था। उसने जेल प्रहरी विनोद पारसे पर हमला कराया। हमला कराने से पहले वह शहर से फरार हो गया। वह गुजरात के वापी में था। इस मामले में पुलिस ने उसे भी आरोपित बनाया था। उसकी तलाश के लिए क्राइम ब्रांच की टीम को टास्क दिया गया
था। उसे पुलिस ने शुक्रवार को झांसी से गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।90 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा तस्कर
बहोड़ापुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने 90 ग्राम स्मैक के साथ स्मैक तस्कर को पकड़ा है। बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि बहोड़ापुर इलाके में एक स्मैक तस्कर के आने की सूचना मिल रही थी। स्मैक तस्कर संजय पुत्र अतर सिंह जाटव को 90 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। वह लंबे समय से स्मैक की तस्करी कर रहा है। वह खुद भी स्मैक का नशा करता है।
कार सवार युवक पर चलाई गोलियां
कंपू इलाके में रहने वाला एंदल सिंह अपनी कार से बीते रोज जा रहा था। वह कार के अंदर बीयर पी रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर दौलत, राहुल और श्याम आए। इन लोगों ने दो गोलियां चलाई। गोली कार के कांच में लगी। इसके बाद दोनों भाग गए। रात में सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची।