23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 21, 2023

पुरानी रंजिश पर युवक पर फायरिंग, पैर में लगी गोली

भोपाल, 22 फरवरी (वेब वार्ता)। कोलार इलाके में मंगलवार रात दो पक्षों में पुरानी रंजिश में विवाद हो गया। इस विवाद में एक युवक पर आरोपित पक्ष ने फायरिंग कर दी। गोली युवक के पैर में लगी है। पुलिस ने हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है।

कोलार थाना पुलिस के मुताबिक सर्वधर्म पुल के पास 35 साल का हर्ष बिछेले रहता है। वह निजी काम करता है। उसकी हरीश प्रजापति से पुरानी रंजिश चल रही है। मंगलवार रात हर्ष अपनी बीमार मां की दवा लेने के लिए निकला था। दवा खरीदने के बाद वह वापस घर जा रहा था। इसी दौरान सर्वधर्म पुलिया के आगे सुलभ काम्‍प्‍लेक्स के पास हर्ष लघुशंका करने के लिए रुका था। तभी वहां हरीश प्रजापति और गोलू प्रजापति पहुंच गए। हर्ष का कहना है कि हरीश ने उसे देखते ही कमर में दबा कट्टा निकाला और उस पर फायर करते हुए वहां से भाग गए। गोली हर्ष के पैर में जाकर लगी। हर्ष ने फोन कर मां और पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वे दोनों अपने बेटे को लेकर जेके अस्पताल पहुंचे। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

कोलार थाने के एसआइ शैलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि हर्ष बिछेले और उनके साथियों को पुराना विवाद है। इस मामले में शाहपुरा थाने में एक प्राथमिकी भी दर्ज है। उस मामले में दोबारा जांच हो रही है। इसलिए इस घटना के सभी पहलुओं को देखा जा रहा है कि वाकई आरोपितों द्वारा गोली मारी गई या फिर दूसरा कोई कारण है। इसलिए डाक्टरों की रिपोर्ट और आरोपित और पीड़ित के मोबाइल डिटेल्‍स भी निकलवा रहे हैं। आरोपित गोलू चाउमीन का ठेला लगाता है, जबकि दूसरा आरोपित फूड डिलीवरी करने का काम करता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,129FollowersFollow

Latest Articles