36.1 C
New Delhi
Monday, June 5, 2023

आठवीं के छात्र ने लगाई फांसी सुसाइड नोट में लिखा- पढ़ाई में मन नहीं लगता

भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित गांव दीपड़ी में एक किशोरवय बालक ने खुद को फांसी से लटका लिया। वह आठवीं कक्षा में पढ़ता था। पुलिस को उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें उसने लिखा है कि उसका पढ़ाई-लिखाई में मन नहीं लग रहा है। बार-बार फेल होने से वह परेशान है। पढ़ाई से परेशान होकर इस दुनिया से दूर जा रहा हूं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिसरोद थाना पुलिस के मुताबिक 15 वर्षीय साहिल पुत्र कांता पटेल गांव दीपड़ी, मिसरोद में रहता था। साहिल के पिता कांता पटेल ने पुलिस को बताया कि वह निजी काम करते हैं। परिवार में पत्नी और बड़ी बेटी के अलावा इकलौता बेटा साहिल था। साहिल आठवीं कक्षा में पढ़ता था1 उसका पढ़ाई-लिखाई में ज्‍यादा ध्‍यान नहीं था और इसी वजह से वह दो बार फेल हो चुका था। शुक्रवार शाम करीब छह बजे के आसपास उसने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। जब स्वजन की उस पर नजर पड़ी, तब तक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर जांच शुरू कर दी है। बेटे के निधन से पटेल परिवार में मातम का माहौल है।

छह वर्षीय बालिका की संदिग्‍ध परिस्‍थितियों में मौत

अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित नरेला संकरी में रहने वाली छह साल की बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी कुछ दिन से तबीयत खराब थी। उसे टायफाइड हुआ था। स्वजन उसका इलाज मोहल्ले के एक क्लीनिक में करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर उसे शुक्रवार को उपचार के लिए एम्स ले जाया गया था। वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अयोध्या नगर थाना पुलिस के मुताबिक छह वर्षीय लक्ष्मी पुत्री मोहन विश्वकर्मा नरेला संकरी में परिवार के साथ रहती थी। वह कक्षा पहली की छात्रा थी। कुछ दिन से उसे बुखार आ रहा था।

स्वजन मोहल्ले के एक क्लीनिक में उसका उपचार करा रहे थे। डाक्टर ने बालिका को टाइफाइड होना बताया था। साथ ही कुछ दवाइयां देकर इंजेक्शन भी लगाए थे। डाक्टर का कहना था कि हड्डी का बुखार है, थोड़े दिन में ठीक हो जाएगा। उधर, बालिका की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। शुक्रवार दो बजे वह सो गइ। कुछ देर बाद स्वजन ने देखा कि बालिका के शरीर में कोर्इ हरकत नहीं हो रही है। वे उसे लेकर एम्स पहुंचे। वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने बालिका को ब्रेन डेड घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,141FollowersFollow

Latest Articles