17.1 C
New Delhi
Thursday, November 30, 2023

Dussehra 2022: रवि योग में आज उमंग से मनेगा दशहरा कोलार में जलेगा 105 फीट ऊंचा रावण निकलेंगे चल समारोह

भोपाल। असत्य पर सत्य की विजय के पर्व दशहरा मनाने की राजधानी में धूमधाम से तैयारियां की गई हैं। राजधानी में जगह-जगह रावण दहन के कार्यक्रम होंगे। आतिशबाजी भी की जाएगी। सबसे ऊंचा रावण कोलार में 105 फीट जलेगा। इसके अलावा बिट्टन मार्केट, छोला दशहरा मैदान, कलियासोत, कजलीखेड़ा, भेल व पुराने शहर में पुतला का निर्माण किया गया है। इसके अलावा नवरात्रि के समापन के मौके पर विसर्जन घाटों पर देवी प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। चल समारोह निकाले जाएंगे। पं. रामजीवन दुबे गुरुजी के मुताबिक दशहरा पर्व बुधवार को रवियोग में मनाया जाएगा।

कहां, कितने फीट का जलेगा रावण

कोलार : शहर का सबसे ऊंचा करीब 105 फिट का रावण कोलार दशहरा मैदान में जलेगा। दोपहर 2 बजे से ललिता नगर चौराहे पर चल समारोह निकाला जाएगा।

छोला मैदान : हिंदू उत्सव समिति द्वारा छोला दशहरा मैदान 61 फीट ऊंचा रावण दहन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष कैलाश बैगवानी ने बताया कि इसके पूर्व बांके बिहारी मंदिर से भव्य चल समारोह निकाला जाएगा। कार्यक्रम में विशेष रूप से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रहेंगे।

बिट्टन मार्केट : बिट्टन मार्केट दशहरा मैदान में 58 फीट ऊंचा रावण जलेगा, जबकि मेघनाद और कुंभकरण के पुतले 55-55 फीट के होंगे। इस दौरान भव्य आसमानी आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन दोपहर दो बजे हनुमान मंदिर 12 नंबर से चल समारोह निकाला जाएगा।

कजलीखेड़ा कोलार : कोलार सांस्कृतिक समिति द्वारा कजलीखेड़ा में 51 फीट रावण का दहन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष अमित शुक्ला व सचिव दीपक दयाल माथुर ने बताया कि कार्यक्रम में समारोह में भव्य आतिशबाजी व रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

टीटी नगर : टीटीनगर दशहरा मैदान में 55 फीट का रावण जलेगा और 50-50 फिट के मेघनाथ व कुंभकरण के पुतले होंगे। समिति के समन्वयक अजय श्रीवास्तव नीलू ने बताया कि पर्व पर भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया गया है।

कलियासोत : जनश्री लोक कल्याण समिति के तत्वावधान में कलियासोत ग्राउंड में 51 फीट रावण का दहन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।

एमवीएम ग्राउंड: श्रीजी सांस्कृतिक उत्सव समिति द्वारा मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय मैदान में 51 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। अध्यक्ष कृष्णकांत चौरसिया ने बताया कि रावण दहन रात्रि आठ बजे होगा।

शाहपुरा: शाहपुरा दशहरा उत्सव सांस्कृतिक कल्याण समिति द्वारा शैतान सिंह चौराहा पर 45 फीट ऊंचे रावण एवं 40 फीट ऊंचे मेघनाद के पुतले का दहन किया जाएगा। शाम चार बजे शाहपुरा से भव्य श्रीराम शोभा यात्रा निकलेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles