-मुकेश शर्मा- (9617222262)
ग्वलियर। एक कहावत है कि पुलिस का कागज पुलिस की स्याही पुलिस लिखे वही सही ऐसा ही वाकया महाराजपुरा थाना क्षेत्र के वायुनगर निवासी बुजुर्ग महिला ऊर्मिला शर्मा के साथ हुआ। वायु नगर के मकान न 29 की निवासी 65 वर्षीय महिला उर्मिला शर्मा वेबा और बे सहारा हैँ। उनके पति सन्तराम शर्मा का देहान्त वाहन दुर्घटना मे 2010 मे हो गया था, उर्मिला और संतराम के दो बेटे थे दोनो लडको सोरभ एवं गौरव शर्मा का देहान्त कोरोना के कारण 2022 मे हो गया।
उर्मिला की दोनो विधवा बहुए भारती और रूबी है जो आपनी विधवा बुजुर्ग बे सहरा सास के साथ न रहते हुये मायके मे रहतीं है। उर्मिला शर्मा की अंजना एवं संगीता दो लड़की है जो शादीशुदा हैँ और अपने अपने पतियों सनत शर्मा एवं अभय मिश्रा एफएल 155, दीन दयाल नगर, रह रही है। उर्मिला को बे सहारा और बुजुर्ग देखकर दोनो लड़कियों और दामाद की नजर उनकी सम्पत्ति पर लगी है और आये दिन उनको सम्पत्ति अपने नाम कराने के लिए प्रताड़ित करते रहते हैँ।
ये लोग कई बार उर्मिला को जान से मारने का प्रयास कर चुके है अपनी परेशानी को लेकर उर्मिला पुलिस के पास भी गईं पर सर्वविदित है कि पुलिस पैसा या पावर की सुनती है यही कारण है कि महाराजपुरा पुलिस ने उर्मिला शर्मा की फरियाद आजतक नहीं सुनी और कई बार उनको थाने से दुत्कार कर भगादिया।
वृद्धा ऊर्मिला शर्मा ने सिनियर सिटीजन एक्ट मे सुरक्षा के लिए एस डी एम मुरार एवं थाना महाराजपुरा मे गुहार लगाचुकी है परन्तु कार्यवाही वही सिफर।
ताज़ा घटना 3/3/23 को शाम 6 बजे की है जब उर्मिला की बेटी अंजना शर्मा एवं दमाद सनत शर्मा अन्य लोगो के साथ उर्मिला के वायुनगर स्थित मकान मे जबरन घुस आए, और मारपीट की , दुपटटे से गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।
वृद्धा के चिल्लाने की आवाज सुनकर पडोसी आ गए, थाना महाराजपुरा पुलिस को बुलाया, डाक्टरी जान्च मे वृद्धा के गले मे चोट आई है, परन्तु पुलिस इतनी निर्दयी है की पीड़ित बुजुर्ग की फरियाद न लिखते हुए केवल अदम चैक काटकर कर्तव्य से इतिश्री करली अब यहाँ सवाल उठता है कि अगर बुजुर्ग महिला पुलिस को पैसा देदेती या उसका कोई राजनैतिक रसूख होता तो क्या थाना प्रभारी पंकज त्यागी यही करते जो अभी उसके साथ किया है?सरकार बुनुर्गों के साथ कितना भी न्याय की बात करती रहे परन्तु पंकज त्यागी जैसे पुलिस कर्मी अपनी भृष्ट कार्यशेली के चलते सरकार के सपनों और कानूनों को पालीता लगाते रहेंगे।