19.1 C
New Delhi
Thursday, November 30, 2023

कांग्रेस ने हिंदू आस्था का प्रयोग चुनाव के लिए किया

– कांग्रेस के कार्यकाल में हिंदुओं के त्यौहार को कम आंका गया
– उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में हिन्दू आस्था पर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने हिंदू आस्था का प्रयोग केवल चुनाव के लिए किया। दीवाली, होली, छठ या फिर किसी भी हिंदू त्यौहार को कांग्रेस के कार्यकाल में इतने व्यापक रूप से नहीं मनाया जाता था। वर्ष 2014 के बाद देश में भाजपा की सरकार बनने से हिंदू आस्था को सही सम्मान मिला है। त्यौहारों को धूमधाम से मनाने का असर अर्थव्यवस्था पर भी पड़ता है।

सनातन संस्कृति देश के विकास में सही मायने में सहायक है। दो दिन पहले ही देशभर में धूमधाम से दिवाली का पर्व मनाया गया। सनातन धर्म, संस्कृति केवल आस्था का ही प्रतीक नहीं है, साल पर होने वाले त्यौहारों में बड़े पैमाने पर लोग खरीदारी करते हैं, जिससे विकास का पहिया घूमता है, छोटे कारोबारी हो या बड़े, दिवाली लगभग सबके कारोबार की मंदी को दूर करती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर स्पष्ट रूप से कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हिन्दू आस्था को केवल चुनाव के लिए प्रयोग किया, भाजपा के कार्यकाल में न सिर्फ हिन्दू आस्था को सही सम्मान मिला है, बल्कि सनातन संस्कृति का व्यापक विस्तार हुआ है। देश ही नहीं विदेशों में भारतीय त्यौहारों की दुनिया मुरीद हो रही है। हिंदू आस्था का लोग खुलकर समर्थन कर रहे हैं, उपदेशों का पालन कर रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वसुधैव कुटुंबकम का अनुपालन कर रहे हैं। त्यौहारों के हर्षोल्लास से मनाने और खूब खरीदारी करने से विकास का पहिया भी घूमता है।

कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स की रिपोर्ट के अनुसार दिवाली पर देशभर में 375 लाख करोड़ रुपए का रिकार्ड कारोबार हुआ, इस बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वोकल फॉर लोकल संदेश का भी लोगों पर खासा असर हुआ लोगों ने चीन की जगह स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की। हिन्दु त्यौहारों का व्यापक रूप से मनाए जाने की एक प्रमुख वजह यह भी है कि भाजपा ने हिंदू आस्था को प्रमुखता पर रखा और सत्ता में आते ही अयोध्या में राम मंदिर, करतार सिंह कॉरिडोर सहित कई अहम फैसले लिए। जिससे लोगों में हिंदू धर्म के प्रति आस्था मजबूत हुई और भाजपा पर विश्वास बढ़ गया। वहीं कांग्रेस केवल चुनाव के समय हिन्दू त्योहारों को याद करती थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles