20.1 C
New Delhi
Saturday, March 25, 2023

MP Budget | LPG की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- “लाड़ली बहन, सावधान, जालसाजी बीजेपी का गहना” | Navabharat (नवभारत)

भोपाल, (वेब वार्ता)। देश में बढ़ती महंगाई को देखते हुए, आज मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। शिवराज सिंह चौहान सरकार ने अपना आखरी बजट (Budget) पेश किया, उसके तुरंत बाद ही मध्य प्रदेश के लोगों को महंगाई (Inflation) झटका लगा है। बजट में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। घरेलू गैस सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder) की कीमत में 50 रुपए और कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial Gas Cylinder) की कीमत में 350 रुपए बड़ा दिया गया है। इस मुद्दे को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति में बादल फट गया है। इस बढ़ोतरी के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस ने मोदी सरकार और शिवराज सिंह चौहान सरकार पर निशाना साधा है।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश विधानसभा के बाहर घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने एक ट्वीट करके पूछा कि जब LPG सिलेंडर का दाम 400 रुपए से कम था तब स्मृति ईरानी सिलेंडर लेकर सड़क पर बैठ गई थीं। आज सिलेंडर का दाम 1,100 रुपए से ज्यादा हो गया, क्या आज भी सड़क पर उतरेंगी?

दूसरी ओर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट किया की लाड़ली बहना पर एक और वार, दूध के भाव में 3 रुपए की बढ़ोतरी, दुग्ध संघ का एलान। शिवराज जी, दिया कुछ नहीं, वसूली चालू? लाड़ली बहना, सावधान रहना, जालसाजी है बीजेपी का गहना।

भोपाल में 1108.50 में गैस सिलेंडर मिलेगा

अब तेल कंपनी ने बुधवार को गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। जिसके बाद अब राजधानी भोपाल में 1108.50 में गैस सिलेंडर मिलेगा। इससे पहले भोपाल में गैस सिलेंडर की कीमत 1,058.50 थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,127FollowersFollow

Latest Articles