भोपाल, 26 जुलाई (इरशान सईद/वेब वार्ता)। राष्ट्र के सामर्थ्य को नई गति और शक्ति देने वाले भारत के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की की आठवीं पुण्यतिथि और कांग्रेस के अल्पसंख्यक सक्रिय नेता रहे मो. इदरीस खान और भोपाल नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष मो. सगीर अहमद के निधन पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभागार में कांग्रेसजनों द्वारा आज उनके चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर दो मिनिट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
कांग्रेस नेताओं ने डॉ. कलाम का पुण्य स्मरण करते हुये कहा कि डॉ. कलाम ने पोखरण परमाणु परीक्षण में निर्णायक, संगठनात्मक, तकनीकी और राजनैतिक भूमिका का निर्वहन किया, वहीं सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के समर्थन रहे। वर्ष 2002 में वे राष्ट्रपति बने और अपनी पांच वर्ष की सेवा अवधि के बाद वे शिक्षा, लेखन और सार्वजनिक सेवा के अपने सामान्य जीवन में वापिस लौट आये।
कांग्रेसजनों ने भोपाल के पूर्व नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ पार्षद रहे मो. सगीर अहमद और अल्पसंख्यक नेता मो. इदरीस खान के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि दोनों अल्पसंख्यक नेता पार्टी में समर्पित रहकर पार्टी की मजबूती के लिए ससत कार्य किये और वार्ड स्तर पर स्थानीय राजनीति में निर्णायक भूमिका का निर्वाहन किया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्षगण चंद्रप्रभाष शेखर, राजीव सिंह, प्रकाश जैन, सै. साजिद अली, जे.पी. धनोपिया, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, विधायक आरिफ मसूद, विभा पटेल, के.के. मिश्रा, दिनेश गुर्जर, कैलाश मिश्रा, दीपचंद यादव, भूपेन्द्र गुप्ता, अव्वास हफीज, राजकुमार सिंह, विनोद सेन, वहीद लश्करी, कैलाश बेगवानी, सिद्वार्थ राजावत, प्रशांत गुरूदेव, रसीदा खान, मो. अलमास, जमशेर आलम, रामशरण राणा, अनीस खान, सै. शाहिद खान, वकील खान, राजलक्ष्मी नायक, मुईनउद्दीन सिद्वीकी, मुजफफ्र अली, आसिफ काजी, रामस्वरूप यादव, पुरूषोत्तम गुप्ता, स्वर्गीय मो. सगीर अहमद के पुत्र मो. मउज सगीर, मो. इदरीस खान के पुत्र फरहान खान सहित बड़ी संख्या कांग्रेसजन उपस्थित थे। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता और कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने कार्यक्रम का संचालन किया।