-मुकेश शर्मा (9617222262)-
भिंड, 06 फरवरी (वेब वार्ता)। जिले की मौ. नगर परिषद द्वारा सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण कल्याण विभाग के सहयोग से सामूहिक मुख्यमंत्री कन्या विवाह विवाह एवं निकाह कार्यक्रम का आयोजन मंगल बार को कृषि उपज मंडी प्रांगण मै भव्य समारोह सफलता पूर्वक संपन्न किया इस भव्य कार्यक्रम में 5 विवाह, 2 निकाह कुल 07 विवाह एवं निकाह सम्पन्न हुए कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वंदना सज्जन सिंह यादव, उपाध्यक्ष नीरू पंकज कुशवाह, समस्त पार्षदों के अलावा नगर के गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, इसके अलावा गोहद एसडीएम शुभम शर्मा, तहसीलदार मौ राजेंद्र मौर्य, मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश कुमार श्रीवास्तव तथा निकाय के समस्त कर्मचारियों द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।