29.1 C
New Delhi
Sunday, March 26, 2023

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने खिलाडि़यों को सम्मानित किया

भोपाल, (अकबर खान)। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर सोमवार को भोपाल पहुंचे। ठाकुर के भोपाल आगमन पर राजाभोज एयरपोर्ट पर स्‍वागत किया गया। उन्‍होंने मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण समारोह एवं खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 मध्यप्रदेश के प्रतीक चिन्ह का अनावरण कार्यक्रम में भाग लिया।समारोह में सीएम शिवराज सिंह चौहान, खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने भी श‍िरकत की।

एयरपोर्ट केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने टीटी नगर स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों से संवाद किया। टीटी नगर स्‍टेडियम में छठवी एलीट महिला बाक्सिंग चैंपियनशिप आयोजित हो रही है। आज सभी आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले जा रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भारतीय खेल प्रशिक्षण, फुटबॉल अकादमी और शूटिंग एकेडमी में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने आए। ठाकुर टीटी नगर स्टेडियम में महिला बॉक्सरों को पुरस्कृत करने के बाद खेल प्राधिकरण साई सेंटर गए। यहां उन्होंने मुलाकात की तथा साई सेंटर अधिकारियों और प्रशिक्षकों से चर्चा की।

भारतीय खेल प्राधिकरण के विभिन्न शिविरों में जाने के बाद उन्होंने खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित घुड़सवारी अकेडमी और राज्य शूटिंग अकादमी का भी दौरा किया। उन्होंने यहां मौजूद सुविधाओं की सराहना की।

अनुराग ठाकुर ने कहा मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य के रूप में जाना चाहता था लेकिन अब खेलों के लिए भी विकसित हो रहा है। सबसे खूबसूरत शूटिंग रेंज देश का भोपाल में, घुड़सवारी सेंटर भी सबसे बेहतर जितना सुना था उससे ज्यादा अच्छे मैदान मध्यप्रदेश में हैं। मुख्यमंत्री शिवजराज सिंह चौहान ने कहा कि ज़िंदगी भी एक खेल है, खेलों में पैसे की कमी आड़े नहीं आने देंगे प्रदेश में जो खिलाड़ी ओलंपिक, एशियन गेम्स में जो पदक लेकर आएगा, उसे उपनिरीक्षक का पद देंगे। जो खिलाड़ी खेलो इंडिया में पदक लाएगा उसे ट्रेनिंग के लिए पांच लाख हर साल दिए जाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,129FollowersFollow

Latest Articles