-अकबर खान-
भोपाल, 31 अगस्त (वेब वार्ता)। गणेश चतुर्थी के अवसर पर राजधानी भोपाल में श्रीगणेश घर-घर विराज रहे हैं, तो करीब 1 हजार पंडालों में भी ढोल-जुलूस के साथ प्रथम पूज्य की अगवानी हो रही है। 7 नंबर स्थित भाजपा के नवीन कार्यालय में भी गणपति बप्पा विराजे। सीएम शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने नए अस्थाई कार्यालय में भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना व पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया।
LIVE : भाजपा नवीन प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री @vdsharmabjp एवं मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj श्री गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना कार्यक्रम में सम्मिलित हो रहे हैं। https://t.co/eNduph5Bp2
— BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) August 31, 2022
पार्टी के नए कार्यालय परिसर में गणेश जी की प्रतिमा स्थापना के उपरांत आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेशवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान गणेश सभी का मंगल करें और प्रदेशवासियों के जीवन में सुख समृद्धि लाएं।
आज #गणेश_चतुर्थी के पावन अवसर पर @BJP4MP के नवीन प्रदेश कार्यालय में साथी श्री @vdsharmabjp जी और अन्य साथियों के साथ भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा स्थापना के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सिद्धिविनायक, विघ्नहर्ता की पूजा-अर्चना की एवं प्रदेश एवं देश के कल्याण के लिए प्रार्थना की। pic.twitter.com/Oe16GUhY9m
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 31, 2022
इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री ब्रिजेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, सरदेंदू तिवारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, किसान मोर्चा के अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह, प्रदेश प्रवक्ता सुश्री नेहा बग्गा, सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक अभिषेक शर्मा, आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अमन शुक्ला, मध्यप्रदेश गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, मध्यप्रदेश रोजगार एवं कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, किशन सूर्यवंशी, विकास विरानी, विकास बोंद्रिया, राहुल राजपूत, सतीष विश्वकर्मा, जगदीश यादव, राजेन्द्र गुप्ता, सुनील पाण्डे, राजेश हिंगोरानी, लीलेन्द्र मारण, अजय पाटीदार, राकेश शर्मा, श्रीमती वंदना पटेल, सुनील चौहान, प्रयागराज रघुवंशी, गीत धीर, श्रीमती ममता मीणा सहित कार्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।