25.1 C
New Delhi
Sunday, September 24, 2023

भाजपा के विकास में मछुआरा समाज का बड़ा योगदान : मुरलीधर राव

-प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष ने मछुआरा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित

-अकबर खान-

भोपाल, 22 जुलाई (वेब वार्ता)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने रविवार को मछुआरा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं जो मुझे मछुआरा समाज के हितों के लिए लड़ने और काम करने का अवसर मिला है। कांग्रेस के शासनकाल में मल्टीनेशनल कंपनियों को समुद्रों से मछलियां निकालने का ठेका दिया जा रहा था, जिसके विरोध में मैंने देशभर में 7 हजार किमी की नाव यात्रा निकालकर किया और मसौदा बनाकर सरकार के सामने प्रस्तुत किया, जिसका परिणाम यह रहा है कि ठेका निरस्त हो गया। उन्होंने कहा कि मछुआरा समाज को यह बात इसलिए बताना चाहता हूं, क्योंकि समाज को बहुत करीब से जाना और पहचाना है, उनके दुख-दर्द को जानता हूं।

मुरलीधर राव ने कहा कि मछुआरा समाज का भगवान श्रीराम से करीब का रिश्ता रहा है। भाजपा ने आयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण किया, भाजपा ने कश्मीर से धारा-370 हटाई और महिलाओं को ट्रिपल तलाक से मुक्ति दिलाई, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी जो संकल्प लेती है उसे पूरा करती है। लेकिन कांग्रेस ने देश को 70 सालों तक लूटने का काम किया और मछुआरा समाज के हितों के लिए कुछ भी नहीं किया। भाजपा को जब भी मौका मिला, जनता से किए वादे पूरे करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि भाजपा के विकास में मछुआरा समाज का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है, इसलिए पार्टी को ताकत देने के लिए अभी से एकजुट हो जाएं। केन्द्र और प्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं को घर-घर जाकर बताएं और उनका लाभ दिलवाने का प्रयास भी करें।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आप बहुत सौभाग्यशाली हैं और उस समाज के वंशज हैं, जिसने वनवास में भगवान श्रीराम का साथ दिया। इसलिए भगवान श्रीराम का इस समाज से अटूट विश्वास का नाता रहा है। यह समाज जो कहता है वही करता है और यही मछुआरा समाज का ध्येय रहा है। देश-प्रदेश को आगे ले जाने में मछुआरा समाज का भी बहुत बड़ा योगदान है। यह मछुआरा समाज है, जो अभी अपने संकल्पों को लेकर काम कर रहा है। श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मछुआरा समाज के कल्याण व चहुंमुखी विकास के लिए अलग से योजनाएं बनाकर संदेश दिया था।

प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ, सबका विकास और सबका विकास के मूलमंत्र को लेकर केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार मछुआरा समाज के लिए काम कर रही है। मछुआरा समाज के लिए आगे और क्या-क्या किया जा सकता है, इसकी पूरी चिंता भी सरकार कर रही है। भाजपा सरकार और संगठन प्रतिबद्वित होकर मछुआरा समाज के साथ खड़ा है। परिवार के नाते मैं विश्वास दिलाता हूं समाज की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। यह भाजपा ही है जो कहती है वह करती भी है। श्री शर्मा ने सम्मेलन में आए कार्यकर्ताओं को 2023 में भी भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने में दिन-रात मेहनत करने का संकल्प दिलाया।

प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बाबूलाल चौहान ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने काम में विश्वास करती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि लाड़ली बहना योजना के माध्यम से बहनों को 1000 रूपए दिए जाएंगे, आज बहनों के खातों में यह राशि पहुंच रही है। कांग्रेस की तरह झूठ बोलने का काम हम नहीं करते हैं। सम्मेलन आए कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए श्री चौहान ने कहा कि भाजपा को फिर विजयी बनाने संकल्प लें। कार्यक्रम का संचालन प्रकोष्ठ कार्यालय मंत्री श्री रवि मांझी ने किया।

इस दौरान सम्मेलन में प्रदेश मंत्री एवं मछुआरा प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी नंदनी मरावी, मछुआ कल्याण वोर्ड के अध्यक्ष सीताराम बाथम, मछुआ कल्याण वोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डॉ. कैलाश विनय, महेश केवट, प्रकोष्ठ के सह संयोजक रामा पारिसे, विनोद बाथम, रज्जू रायकवार, सेवक बाथम, डॉ. राकेश बाथम, विक्रम केवट, राजेश बाथम, प्रदीप नागर सहित प्रदेश भर से आए मछुआ प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,146FollowersFollow

Latest Articles