-अकबर खान-
भोपाल, 16 फरवरी (वेब वार्ता)। राजधानी भोपाल की थाना हनुमानगंज की पुलिस ने एक निगरानी और नामी बदमाश के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कई थानों में घटना कर फरार चल रहे आरोपी इरशाद उर्फ बब्बा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी ने बीते 27 जनवरी की रात जमकर उत्पात मचाया था। प्रशासन ने काजी कैम्प स्थित मकान भी गिरा दिया था। आरोपी का लोकेशन नागपुर में मिला था। जिला बदर उल्लंघन का भी केस लगा है। आरोपी के विरुद्ध अब तक 36 मामले रजिस्टर्ड है। आरोपी हुलिया बदल कर घूम रहा था और फिर से मुंबई भागने की फिराक में था। लेकिन पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में थाना हनुमानगंज के उपनिरीक्षक पवन सेन की टीम के प्रधान आरक्षक सुनील, प्रवीण, आरक्षक आकाश, आरक्षक राहुल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया।