30.1 C
New Delhi
Tuesday, October 3, 2023

भेल दशहरा मैदान में दसवें विज्ञान मेला का आयोजन

भोपाल, (वेब वार्ता)। शहर में सामाजिक, सांस्‍कृतिक, कलात्‍मक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। साेमवार 18 सितंबर को भी शहर में अनेक ऐसी गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

माह के प्रादर्श : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में माह के प्रादर्श के रूप में तांबे का अनुष्ठानिक पात्र कलशा को प्रदर्शित किया गया है। इसे मधुबनी, बिहार के लोक समुदाय से संकलित किया गया है। दर्शक कलशा का अवलोकन सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक कर सकते हैं।

विज्ञान मेला: विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से भेल दशहरा मैदान में दसवें विज्ञान मेला का आयोजन किया जा रहा है। यहां विज्ञान के नये प्रयोग, नवाचार और माडलाें काे देखा जा सकता है। समय सुबह 10 बजे से है।

चित्रों की प्रदर्शनी: मप्र जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा प्रदर्शनी दीर्घा में भील चित्रकार ग्लोरिया भभोर के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया गया है। 41वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी को 30 सितंबर तक सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तब देखा जा सकता है।

छह कवि एवं कवयित्रियों: अनुभूति चतुर्वेदी, ऋचा चतुर्वेदी, युगांक चतुर्वेदी (सभी नई दिल्ली), शिल्पा शर्मा (मुम्बई), डा. संतोष व्यास (होशंगाबाद) के साझा कविता संकलन बहुत कुछ कहा हमने, अकविता की वापसी का विमोचन दुष्यंत कुमार स्मृति संग्रहालय में होगा। समय शाम पांच बजे से है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,147FollowersFollow

Latest Articles