20.1 C
New Delhi
Thursday, March 23, 2023

भोपाल : मोती मस्जिद की मीनार में लगे कलश चोरी, मुस्लिम समाज ने दर्ज कराई शिकायत

-अकबर खान-

भोपाल, 06 अक्टूबर (वेब वार्ता)। राजधानी में मोती मस्जिद की मीनार के गुम्बद में लगे कलश चोरी होने का मामला सामने आया है। मुस्लिम समाज के लोगों ने थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रात में चार चौकीदारों की ड्यूटी थी। लेकिन, वे रात में सो गए। इसी बीच बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। कुछ कलश क्षतिग्रस्त हालत में मस्जिद परिसर में ही मिले हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र में स्थित मोती मस्जिद में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया और मीनार का कलश चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब मौलवी मस्जिद पहुंचे तो गुम्बज का कलश गायब था। इसके बाद कमेटी को सूचना दी गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने तलैया थाना पहुंचकर इस संबंध में शिकायती आवेदन दिया है। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मुस्लिम समाज के लोगों ने बताया कि कल दिन में मोती मस्जिद के मीनार में कलश था। रात में किसी ने चोरी किया है। कलश का वजन 5 किलो था। इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार-गुरुवार की रात अज्ञात बदमाश मीनार में लगे कलश चोरी कर ले गए। कुछ कलश क्षतिग्रस्त हालत में मस्जिद परिसर में ही मिले हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रात में चार चौकीदारों की ड्यूटी थी। लेकिन, वे रात में सो गए। इसी बीच बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,128FollowersFollow

Latest Articles