23.1 C
New Delhi
Friday, December 1, 2023

Rain in Mp: अगले 48 घंटों में दतिया ग्वालियर छिंदवाड़ा पन्ना सिवनी कटनी में बारिश की संभावना

भोपाल, (वेब वार्ता)। अरब सागर से आ रही नमी और अलग–अलग स्थानों पर बनी तीन मौसम प्रणालियों के कारण मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में आंशिक बादल छाने लगे हैं। हालांकि पश्चिमी हवा चलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी भी होने लगी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार–रविवार को ग्वालियर, चंबल, सागर, जबलपुर संभाग के जिलों में गरज–चमक के साथ वर्षा हो सकती है। उधर शुक्रवार को मध्य प्रदेश में सबसे अधिक 36.4 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। दक्षिण–पश्चिमी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। तमिलनाडु से विदर्भ तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इसके अतिरिक्त हवा का रुख लगातार पश्चिमी बना हुआ है।

इन मौसम प्रणालियों के कारण अरब सागर से नमी आ रही है। जिसके चलते मध्य प्रदेश के अधिकतर शहरों में जहां बादल बन रहे हैं, वहीं तापमान में भी बढ़ोतरी भी हो रही है। अफगानिस्तान के आसपास बने पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है। इस वजह से शनिवार को चंबल संभाग के जिलों में एवं दतिया, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, पन्ना, सिवनी एवं कटनी जिले में गरज–चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। शेष जिलों में कहीं–कहीं बूंदाबांदी होने के आसार हैं। रविवार को जबलपुर, रीवा, शहडोल संभाग के जिलों में वर्षा होने की संभावना है। उधर 30 मार्च को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के भी उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles