22.1 C
New Delhi
Friday, March 31, 2023

Bhopal News: राजधानी के मोतीलाल नेहरु स्टेडियम मे बीटिंग द रिट्रीट प्रारंभ

भोपाल, (वेब वार्ता)। मध्य प्रदेश पुलिस का ‘बीटिंग द रिट्रीट” कार्यक्रम रविवार को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में प्रारंभ हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यपाल मंगु भाई पटेल शामिल हुए। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के साथ ही उनके स्वजन और श‍हर के लोग शामिल हो रहे है। यह आयोजन गणतंत्र दिवस समारोह का समापन है। ‘बीटिंग द रिट्रीट” सैन्य व अर्ध सैन्य बलों की परंपरा है। युद्ध के बाद जब सैन्य टुकड़ियां वापस अपने कैंपों में आती थीं तो तनाव कम करने के लिए मनोरंजन एवं बैंड वादन का कार्यक्रम रखा जाता था। देश की राजधानी दिल्ली के अलावा सिर्फ भोपाल में ही यह आयोजन किया जाता है। शनिवार को इस कार्यक्रम की रिहर्सल की गई थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,130FollowersFollow

Latest Articles