16.1 C
New Delhi
Monday, March 20, 2023

Bhopal News: बालाजी मंदिर में ब्रह्मोत्सव आज से शुरू चार दिन तक चलेंगे धार्मिक अनुष्ठान

भोपाल। रायसेन रोड पर सज्जन सिंह नगर रिथत लक्ष्मी पद्मावती वेंकटेंश बालाजी हनुमान एवं गरुण मंदिर के प्रांगण में हर वर्ष आयोजित होने वाले ब्रह्मोत्सव की शुरुआत गुरुवार से हो रही है। उत्सव के पहले दिन शाम पांच बजे से विष्णु सहस्त्रनाम परायणम् का पाठ किया जाएगा। इसके बाद विश्वकसेन पूजा, रक्षाबंधनम, अंकुरा रोपणम, व तीर्थप्रसाद गोष्ठी आयोजित की जाएगी। दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह नौ बजे से सुप्रभात सेवा के बाद यज्ञशाला की द्वार पूजा होगी। अग्नि प्रतिष्ठा होगी। माता लक्ष्मी का नौ कलशों से अभिषेक किया जाएगा। ध्वजारोहणम पूर्णाहूति की जाएगी। शाम छह बजे विष्णु सहस्त्रनाम परायणम नित्य हवन, बालाजी महाराज की विवाह बारात, पालकी व पूर्णाहूति आयोजित की जाएगी। शनिवार को सुबह नौ बजे से शांति पाठ, गोदा माता का पंचाअमृतम से अभिषेक व श्रंगार किया जाएगा। शाम को पांच बजे देवी, भूदेवी के साथ बालाजी महाराज का विवाह उत्सव व गाजे बाजे के साथ सपन्न होगा। चौथे दिन रविवार सुबह नौ बजे हवन, महाकुंभ आराधना, द्वारतोरणम् पूजा, सुदर्शन हवन, महापूर्णाहूति व भगवान बालाजी का 108 कलश से अभिषेक किया जाएगा। त्रिदंडी श्रीमन्नारायन रामानुज चिनर जियर स्वामी जी के शिष्यगण हैदराबाद के प्रणीत कुमार आचार्य व प्रमिता आचार्य आत्रेया चार्य के सान्निध्य में होगा। कोरोना के कारण दो वर्ष बाद ब्रह्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे।

विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर नशा न करने का दिया संदेश

बहाई समुदाय द्वारा इंद्रपुरी क्षेत्र में संचालित किशोर आध्यात्मिक सशक्तीकरण के विद्यार्थियों की ओर से सेवा गतिविधि के रूप में नशामुक्ति जैसे शराब, गुटका, तम्बाकू का सेवन नहीं करने का संदेश दिया। विद्यार्थी यात्रा निकाल कर नशा करने से कुप्रभावों व दुष्परिणाम पर आधारित पोस्टर बैनर लेकर इंद्रपुरी ए सेक्टर, अप्सरा काम्प्लेक्स, अजंता काम्प्लेक्स, लेबर कालोनी की गलियों में नारे लगाते हुए निकले। इस जागरूकता रैली का लोगों ने स्वागत भी किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,125FollowersFollow

Latest Articles