23.1 C
New Delhi
Friday, December 1, 2023

चंचल रोड के बीच के हिस्से में दुपहिया वाहनों के लिए पार्किंग बनाने का सुझाव

भोपाल, वेब वार्ता। आदर्श मार्ग योजना में शामिल बैरागढ़ के चंचल रोड पर वाहन खड़ा करना किसी मुसीबत से कम नहीं हैं। इस रोड पर सबसे अधिक दुपहिया वाहन खड़े नजर आते हैं। व्यापारियों और रहवासियों ने यहां बीच के हिस्से में दुपहिया वाहनों की पार्किंग बनाने का सुझाव दिया है। बिना किसी खर्च के यह व्यवस्था की जा सकती है।

चंचल रोड के चौड़ीकरण के बाद रोड चौड़ा नजर आने लगा। इसके पहले नगर निगम ने यहां डिवाइडर बना दिया था। व्यापारियों के विरोध के कारण इसे हटा दिया गया। डिवाइडर हटने से सड़क के बीच में पार्किंग बनने की बाधा दूर हो गई लेकिन चौड़ी सड़क पर जगह-जगह ठेले खड़े होने लगे। व्यापारियों का कहना है कि यदि बीच का हिस्सा पार्किंग के लिए सुरक्षित कर लिया जाए तो ठेले खड़े होने की समस्या भी खत्म हो जाएगी। न्यू मार्केट के कुछ क्षेत्र में इस तरह की व्यवस्था है। यही व्यवस्था यहां की जा सकती है।

अनुमति मिलने का है इंतजार

चंचल मार्ग पर दुपहिया वाहन पार्किंग बनाई जाती है तो नगर निगम को कोई अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ेगा। यह व्यवस्था प्रयोग के तौर पर भी की जा सकती है। व्यापारियों का कहना है कि नगर निगम केवल अनुमति देकर सड़क के बीच में निशान लगा दे। इसके बाद व्यापारी खुद ही वाहनों को बीच में खड़े करने की व्यवस्था कराएंगे। वर्तमान में ग्राहकों को वाहन दुकानों के सामने खड़े करने पड़ते हैं, इससे दोनों छोर से सड़क का बड़ा हिस्सा भर जाता है। आवाजाही भी प्रभावित होती है। यदि बीच में पार्किंग बनती है तो आवाजाही के लिए अधिक जगह मिल सकती है। पार्षद अशोक मारण का कहना है कि व्यापारी मिलकर एक प्रस्ताव दें तो हम स्वीकृति दिलवाने का प्रयास करेंगे। रहवासी अशोक गोयल का कहना है कि बीच में पार्किंग होने से मार्ग अपने आप वन-वे हो जाएगा। यह व्यवस्था तत्काल लागू की जानी चाहिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles