22.1 C
New Delhi
Monday, March 20, 2023

अब 5 फरवरी से होगी प्रदेश में विकास यात्रा सीएम शिवराज ने मंत्रियों से कहा गांवों का दौरा करें

भोपाल। प्रदेश में विकास यात्रा अब एक फरवरी की जगह पांच फरवरी को संत रविदास जयंती से प्रारंभ होगी। यह 20 फरवरी तक चलेगी और इसे प्रभारी मंत्री आवश्यकता अनुसार पांच दिन यानी 25 फरवरी तक बढ़ा सकेंगे। इसमें विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। सभी ग्राम पंचायतों में हितग्राही सम्मेलन होंगे। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में विभिन्न योजनाओं के चिन्हित हितग्राहियों को लाभांवित किया जाएगा।

यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास यात्रा की कार्ययोजना को लेकर मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक में बताई। साथ ही मंत्रियों को निर्देश दिए कि वे यात्रा प्रारंभ होने से पहले दो दिन का दौरा करके तैयारी कर लें। मुख्यमंत्री आवास स्थित कार्यालय में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि विकास की गतिविधियों और जन कल्याणकारी कामों का लाभ जनता को समय सीमा में बिना किसी बाधा के मिलना चाहिए।

विकास यात्रा के दौरान ग्राम पंचायत स्तर पर हितग्राहियों के सम्मेलन किए जाएं। इसमें मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में चिन्हित हितग्राहियों को लाभ वितरण के साथ उनसे चर्चा कर योजनाओं के बारे में जानकारी ली जाए। साथ ही जो काम पूरे हो चुके हैं, उनका लोकार्पण और प्रस्तावित कार्यों का शिलान्यास प्रभारी मंत्री करेंगे। मंत्रियों के जिला मुख्यालय और विकासखंड मुख्यालयों पर दौरे होंगे। यात्रा के दौरान जन संवाद के साथ शिक्षण संस्थाओं, छात्रावासों, आंगनबाड़ी, विद्युत और पेयजल व्यवस्था, जल जीवन मिशन के कामों का निरीक्षण भी होगा।

यात्रा मार्ग का निर्धारण कलेक्टर प्रभारी मंत्री से चर्चा करके करेंगे। बैठक में कमिश्नर-कलेक्टर वर्जुअली जुड़े थे। जन उत्सव के रूप में मनाया जाए गणतंत्र दिवस मुख्यमंत्री ने बैठक में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि इसे जन उत्सव के रूप में मनाया जाए। शिक्षण संस्थाओं के साथ जिलों में सक्रिय सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं और विभिन्न समाजों के प्रमुख व्यक्तियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,125FollowersFollow

Latest Articles