28.1 C
New Delhi
Wednesday, September 27, 2023

Holi 2023: संत हिरदाराम नगर में होली की धूम देर रात तक हुआ होलिका दहन

भोपाल, (वेब वार्ता)। राजधानी के उपनगर संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में होली का त्योहार परंपरागत उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मंगलवार देर रात तक होलिका दहन के कार्यक्रम होते रहे। इस बार कालोनी स्तर पर भी अनेक स्थानों पर होलिका दहन हुए।

वन ट्री हिल्स स्थित राधा कृष्ण परिसर में देर रात तक होली मिलन समारोह हुआ। रहवासियों ने कंडों की होली जलाने के बाद एक-दूसरे को रंग पर्व की शुभकामनाएं दी। महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में रहवासी संघ के दौलतराम रावतानी, सर्राफा व्यापारी संघ के महासचिव प्रकाश दादलानी, रामचंद्र सबनानी, अमित रावतानी, मनोज जनियानी एवं रिचा हरीश तेजवानी सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे। मिलन समारोह के दौरान सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नरेश ज्ञानचंदानी अतिथि के रूप में शामिल हुए। ज्ञानचंदानी ने सभी को रंग पर्व की शुभकामनाएं देते हुए शहर की खुशहाली की कामना की।

खूब उड़ा रंग-गुलाल, पुलिस सक्रिय रही

धुलेंडी पर आज सुबह से ही युवाओं ने हुरियारों की शक्ल में शहर की परिक्रमा की और खूब रंग-गुलाल लगाया। बैरागढ़ के युवाओं में होली का उत्साह साफ नजर आया। युवा हुरियारों के रूप में सड़कों पर निकले हैं। इस दौरान होली स्पेशल मिठाई घेवर का वितरण भी किया जा रहा है। पुलिस ने होली पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई करने की तैयारी की है। पुलिस ने संत हिरदाराम जी की कुटिया के पास, बस स्टैंड चौराहा, संत कंवर राम चौराहा, कालका चौक, बुढ़ा खेड़ा, कैंप नंबर 12 एवं ग्राम बैहटा आदि स्थानों पर चेकिंग पाइंट बनाए हैं। होली, धुलैंडी के साथ ही शब-ए-बारात का पर्व होने के कारण पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है, ताकि त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जा सके। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं नवी सभा के पदाधिकारी टोली बनाकर अपने सदस्यों एवं स्वयंसेवकों के निवास पर जा रहे हैं। परंपरा के अनुसार सभी टोली बनाकर शुभकामनाएं देने के लिए निकलते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,145FollowersFollow

Latest Articles