-अकबर खान-
भोपाल, 22 फरवरी (वेब वार्ता)। भोपाल क्राइम ब्रांच थाना पुलिस ने गांजा तस्कर को किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से 04 किलो 700 ग्राम गांजा एवं एक दो पहिया वाहन किया जप्त, जिसकी कुल कीमत करीबन 1 लाख 80 हजार रुपये है। आरोपी के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्राइम ब्रांच पुलिस भोपाल को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बिना नम्बर की नीले रंग के स्कूटर से पातरा पुलिया विदिशा रोड के पास गांजा बेंचने के लिये शाम को लगभग 06.30 से 07.00 बजे के बीच आयेगा। सूचना पर कारवाई करने के लिए निरीक्षक रितेश शर्मा, उनि सुनील भदौरिया, सउनि लोकपाल यादव, सउनि प्यारेलाल, प्र.आर. गजराज सिंह, छविकुमार, आर. महावीर, सलमानम. म. आर पूजा अग्रवाल और म. आर. संध्या शर्मा की टीम ने आरोपी मोनू अहिरवार पिता सीताराम अहीरवार उम्र 38 साल निवासी कैची छोला मछली मार्केट को 04 किलो 700 ग्राम गांजा एवं एक दो पहिया वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।