21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 21, 2023

बैरागढ़ में राजा वीर विक्रमादित्य महोत्सव की तैयारियां शुरू मंदिर में स्थापित होगी नई प्रतिमा

भोपाल, (वेब वार्ता)। बैरागढ़ के सबसे पुराने विक्रमादित्य मंदिर में राजा वीर विक्रमादित्य की नवीन प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा स्थापना के साथ ही वार्षिक महोत्सव भी मनाया जाएगा इसकी तैयारी शुरू हो गई है। राजा वीर विक्रमादित्य मंदिर समिति की बैठक किशोर तेजवानी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें महोत्‍सव की तैयारियों की समीक्षा की गई। तेजवानी ने बताया कि यह प्रतिमा समाज सेवी दयाराम बेलानी के सहयोग से स्थापित की जाएगी। जल्द ही प्रतिमा जयपुर से भोपाल आ जाएगी। मंदिर में पहले से स्थापित विक्रमादित्य की प्रतिमा खंडित हो चुकी है, इस कारण नवीन प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

महोत्सव में गूंजेंगे लोकगीत

विक्रमादित्य महोत्सव में लोकगीत भी पेश किए जाएंगे। देश के प्रसिद्ध कलाकार संत हिरदाराम नगर आएंगे। बैठक में अध्यक्ष किशोर तेजवानी ने महोत्सव के बारे में जानकारी दी। बैठक में तय किया गया कि इस बार विश्व प्रसिद्ध सिंधी भगत एवं हास्य कलाकार परमानंद प्यासी का कार्यक्रम किया जाएगा। इसके अलावा एक अन्य सिंधी भगत को भी आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। चार दिवसीय महोत्सव के पहले दिन 24 फरवरी को समाज सेवी स्व. प्रेमचंद तेजवानी, स्व. नारीमल नरियानी एवं स्व. काका रूपचंद रायचंदानी की स्मृति में कार्यक्रम होगा। 25 फरवरी को मेले का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। तेजवानी ने बताया कि विक्रमादित्य महोत्सव समिति की तरफ से हर साल गरीब कन्याओं को विवाह के लिए घरेलू सामग्री, आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को आर्थिक सहायता एवं अन्न का वितरण भी किया जाता है।

बैठक में समाजसेवी प्रतापराय तेजवानी, सेवानिवृत्त लेखा अधिकारी साबूमल रीझवानी, नरेश चोटरानी, चन्द्रप्रकाश ईसरानी, सुरेश जसवानी, नंदलाल दादलानी, दयलदास डेटानी, नारी तनवानी, जेठानंद मूलचंदानी, नरेश मोरंदानी सहित लगभग एक दर्जन पदाधिकारियों ने भाग लिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,129FollowersFollow

Latest Articles