28.1 C
New Delhi
Wednesday, June 7, 2023

सभी नगरों में आयोजित करें खेल महोत्सव : नगरीय विकास मंत्री सिंह

भोपाल (वेब वार्ता)। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी 413 नगरीय निकायों में खेल महोत्सव आयोजित करें। उन्होंने कहा है कि नगरों में खेलों के प्रोत्साहन का दायित्व नगरीय निकायों का है। मंत्री श्री सिंह ने कहा है कि नगरीय निकायों में खेल महोत्सव के आयोजन का पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने के लिए संचालनालय स्तर पर एक वरिष्ठ अधिकारी को जिम्मेदारी दी जाये। मंत्री श्री सिंह ने निर्देशित किया है कि जिन नगरीय निकायों में अभी तक गौरव दिवस का आयोजन नहीं किया गया है, वहाँ अतिशीघ्र गौरव दिवस का आयोजन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि कार्य में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,141FollowersFollow

Latest Articles