23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 29, 2023

नेता,पदाधिकारी और कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने में मदद करे: असीम अरुण

वेबवार्ता: कुशीनगर 22 अगस्त ! उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण सोमवार को रविन्द्र नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ता से परिचयात्मक बैठक कर भाजपा नेताओं से सरकारी योजनाओं का फीडबैक लिया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है सभी नेता,पदाधिकारी और कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को का लाभ जनता तक पहुंचाने में मदद करे और कही कोई अड़चन आती है तो सीधे मुझे अवगत कराएं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भ्रष्टाचार को अमूलचूल समाप्त करने का जो बीड़ा उठाए हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस अभियान को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।कहा कि भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने के लिए कार्यकर्ता को सरकार की आंख बनकर निगरानी करना होगा और जहां गड़बड़ी हो उसकी सूचना सरकार तक पहुंचानी होगी।समाज कल्याण मंत्री ने अपना मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि हमारे विभाग में कोई भ्रष्टाचार दिखे तो उसकी सूचना सीधे मुझे दीजिए तुरन्त कार्यवाही होगी।

बैठक की अध्यक्षता और स्वागत भाषण में जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र समाज कल्याण मंत्री सहित उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन जिला महामंत्री सुदर्शन पाल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, तमकुहीराज विधायक डॉ असीम राय,खड्डा ब्लाक प्रमुख शशांक दूबे, जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय,जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, दुर्गेश राय, विजय कुमार शुक्ल, विनोद कुमार भारती, रमेश सिंह पटेल, दिवाकर मणि त्रिपाठी, सीता सिंह, जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, गुप्ता, सुषमा शर्मा , जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द,पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह,जयप्रकाश शाही, लल्लन मिश्र, चेयरमैन विनय जायसवाल, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शाही फैजान खान, कार्यालय व्यवस्था प्रमुख भीखम प्रसाद, सके पी गोंड, पूर्व विधायक दीपलाल भारती, मोहन प्रसाद खरवार, हरिशंकर राय, धनन्जय तिवारी,नन्दू सिंह,भृगुराशन प्रसाद सहित मंडलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, विधायक, सांसद, प्रमुख क्षेत्र पंचायत, सभी मंडल प्रभारी, सभी पूर्व पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ व विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,130FollowersFollow

Latest Articles